Hocky Champion Trophy 2026
Punjab Govtपंजाब सरकार ने बरल्टन पार्क में हॉकी प्रेमियों के लिए किए विश्वस्तरीय...

पंजाब सरकार ने बरल्टन पार्क में हॉकी प्रेमियों के लिए किए विश्वस्तरीय प्रबंध

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम, बरल्टन पार्क में चल रही ‘एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी’ एक शानदार उत्सव का रूप धारण कर चुकी है। इसका श्रेय पंजाब सरकार और जिला प्रशासन जालंधर की ओर से किए गए बेहतरीन प्रबंधों और गर्मजोशी भरे आतिथ्य को जाता है। हरे-भरे परिवेश, उत्साहपूर्ण माहौल और आधुनिक सुविधाओं ने इस क्षेत्र के सबसे बड़े खेल आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप प्रदान किया है।

जिले भर से हॉकी प्रेमी इस उत्सवपूर्ण माहौल का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंच रहे हैं। दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से स्टेडियम के निकट विशाल सार्वजनिक पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही खान-पान के लिए शानदार फूड कोर्ट भी स्थापित किए गए हैं। यहां दर्शक विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने के साथ-साथ बाहर लगाई गई विशाल एलईडी स्क्रीन पर हॉकी के मुकाबलों का सीधा प्रसारण भी देख रहे हैं।

रात होते ही स्टेडियम सजावटी रोशनी से जगमगा उठता है, जो वहां मौजूद हजारों लोगों के लिए मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। छोटी से छोटी बात का भी बारीकी से ध्यान रखते हुए किए गए प्रबंधों के कारण मेजबान शहर खेल प्रेमियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान कर रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: रिटायर्ड AIG पर घर के बाहर हुआ हमला, देखें CCTV

जालंधरः महानगर के गणेश नगर इलाके में रहने वाले...

अमित शाह से अनिल विज ने की मुलाकात, शहीद स्मारक के बारे में दी जानकारी

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, CM Mann ने दी अगली किश्त

अबोहर: मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत आज फिर पंजाब...

Punjab News: नवविवाहित दंपती की किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रतापसिंह वाला इलाके में रविवार को...

राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने दिल्ली स्थित धर्मसंघ महाविद्यालय...

Jalandhar News: रिटायर्ड AIG पर घर के बाहर हुआ हमला, देखें CCTV

जालंधरः महानगर के गणेश नगर इलाके में रहने वाले रिटायर्ड AIG  गुरनाम सिंह पर हमला होने का मामला सामने...

अमित शाह से अनिल विज ने की मुलाकात, शहीद स्मारक के बारे में दी जानकारी

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला की धरती इतनी पवित्र धरती...

महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, CM Mann ने दी अगली किश्त

अबोहर: मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत आज फिर पंजाब की महिलाओं के मोबाइल फोन पर 'टूं-टूं' के संदेश गूंजे...

Punjab News: नवविवाहित दंपती की किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रतापसिंह वाला इलाके में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक...