मानसाः परविंदर सिंह झोटा इंसाफ कमेटी और पंजाब सरकार के अधिकारियों के बीच चौथी बैठक हुई। यह बैठक जिला परिषद के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई। इस दौरान कमेटी के सदस्यों के साथ परिवार के लोग भी मौजूद रहे।
बैठक में सीनियर IPS अधिकारी ADGP गौतम चीमा, DIG हरजीत सिंह और अधिकारी कुलवंत सिंह शामिल हुए। अधिकारियों ने परिवार के साथ अलग-अलग मांगों और आगे की बातचीत को लेकर चर्चा की।
बैठक के दौरान पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल के साथ बातचीत करने का मुद्दा उठा। परिवार ने मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, कुलतर सिधवा, बलबीर सिंह और गुरमीत खुड़िया के साथ बैठक करने पर सहमति जताई। साथ ही इस बैठक में चीफ सेक्रेटरी स्तर के एक-एक अधिकारी को भी शामिल करने की बात तय हुई।
अधिकारियों ने परिवार को बताया कि इस संबंध में पंजाब सरकार से बातचीत की जाएगी। इसके बाद अगली बैठक का समय तय किया जाएगा।
बैठक के बाद ADGP गौतम चीमा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कमेटी की 12 मांगें पूरी कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि इन मांगों को लेकर जल्द ही प्रेस नोट जारी किया जाएगा, जिसमें पूरी जानकारी विस्तार से दी जाएगी।
