जालंधरः महानगर के गणेश नगर इलाके में रहने वाले रिटायर्ड AIG गुरनाम सिंह पर हमला होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनके पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
रिटायर्ड AIG पर घर के बाहर हुआ हमला
#PunjabNews #JalandharNews #RetiredAIG #AttackNews #CrimeNews https://t.co/z2LyClcaV1— Encounter Newspaper (@encounter_md) November 1, 2026
मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर करीब 3:40 बजे रिटायर्ड AIG गुरनाम सिंह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी कुलवंत राय ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों की संख्या 4 से 5 थी और उनके पास हथियार भी थे।
सामने आई सीसीटीवी फुटेज में 4 से 5 हथियारबंद व्यक्ति रिटायर्ड AIG के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के समय उनकी पत्नी भी मौके पर मौजूद थी। मारपीट की यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना के बाद रिटायर्ड AIG गुरनाम सिंह ने थाना रामा मंडी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस टीम शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
