.
BathindaPunjab News: शराब ठेके के कारिंदे का गोलियां मारकर कत्ल

Punjab News: शराब ठेके के कारिंदे का गोलियां मारकर कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः जिले के गांव बीबी वाला में शराब के ठेके पर काम करने वाले कारिंदे की दोपहर अज्ञात लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना कैंट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौजूद सूत्रों ने बताया कि कुल तीन गोलियां चली हैं, जिनमें से दो गोलियां कारिंदे को लगी हैं। जानकारी के अनुसार सोलन सिंह गांव बीबी वाला में बने शराब के ठेके पर पिछले लंबे समय से काम करता था।

सोमवार दोपहर वह ठेके के बाहर खड़ा था, तभी अज्ञात लोगों ने उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार ठेके के बाहर जिस तरह से खून बिखरा पड़ा है, उससे आशंका कि आरोपियों ने पहले कारिंदे को ठेके के बाहर गोलियां मारी होगी, उसके बाद उसे घसीट कर ठेके के अंदर कर दिया। ठेके में नकदी वाला गल्ला भी खाली पड़ा था।

आशंका है कि लुटेरों ने लूट के मकसद से ही कारिंदे की हत्या की है। थाना कैंट पुलिस के कार्यकारी एसएचओ गुरप्यार सिंह ने कहा कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। माैके से मिले तीन खाली खोल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। जहां हत्या हुई है, वहां से लगभग साै मीटर की दूरी पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में लगी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

शाही मस्जिद का हिस्सा गिराने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, छोड़े आंसू गैस-लाठीचार्ज, देखें वीडियो

उज्जैनः मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में सड़क चौड़ीकरण...

पुल के पास भारी भूस्खलन से दरका पहाड़, लोगों ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

शिमला: जिले के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव में सुबह...

Punjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, एक घायल

अबोहरः संत नगर में बीते दिन अजय कुमार पर...

Punjab News: SGPC अध्यक्ष Harjinder Dhami के घर के बाहर जत्थेबंदियों का प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा, देखें वीडियो

होशियारपुरः 'शिरोमणि अकाली दल (वारिस पंजाब दे)' और विभिन्न...

शाही मस्जिद का हिस्सा गिराने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, छोड़े आंसू गैस-लाठीचार्ज, देखें वीडियो

उज्जैनः मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाए...

पुल के पास भारी भूस्खलन से दरका पहाड़, लोगों ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

शिमला: जिले के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव में सुबह भारी भूस्खलन हो गया। जांगलिख पुल के पास अचानक पहाड़ी...

भूस्खलन से फिर तबाहीः 24 की मौत, 14 लापता, नदी में समाया पहाड़, घर-पुल बहे, हाईवे बंद, देखें वीडियो

बागलुंगः नेपाल में लगातार बारिश के बीच बाढ़ और भूस्खलन से हालात बिगड़ गए हैं। दरअसल, 26 अगस्त को...

Punjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, एक घायल

अबोहरः संत नगर में बीते दिन अजय कुमार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर कर...