AdvertisementPunjab Government
AmritsarPunjab News: ग्यासपुरा मामले में श्री अकाल तख्त सचिवालय में पेश हुए...

Punjab News: ग्यासपुरा मामले में श्री अकाल तख्त सचिवालय में पेश हुए AAP MLA, जत्थेदार का आया अहम बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के आदेश पर आज आम आदमी पार्टी के विधायकों और नेताओं को सचिवालय में आज पेश होकर अपना स्पष्टीकरण दिया गया। दरअसल, लुधियाना के पायल से विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के मामले में जत्थेदार ने इस प्रकरण में आम आदमी पार्टी से जुड़े कुछ विधायकों और नेताओं को अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया था।

श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने के बाद जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज का अहम बयान सामने आया है। जहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ किया कि फिलहाल संबंधित लोगों को बुलाया गया है और उनका पक्ष सुना जा रहा है। जत्थेदार साहब ने कहा कि संबंधित पक्षों को सुनने के बाद इस पर विचार किया जाएगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाए।

जब उनसे पत्रकारों द्वारा सिखों की सर्वोच्च संस्था के बारे में की गई टिप्पणियों के संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल पूरी प्रक्रिया को पूरा होने दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि पूरी कार्रवाई मुक्कमल होने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें मीडिया से खुली बातचीत की जाएगी। बता दें कि इस मामले को लेकर पहले पेशी 15 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन पंजाब बंद के मद्देनजर तारीख बदलकर 16 अक्टूबर कर दी गई थी। ऐसे में सभी संबंधित विधायकों और नेताओं को सुबह 11 बजे व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए नए पत्र जारी किए गए थे।

दरअसल, पंजाब में आम आदमी पार्टी के पायल से विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा और श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के बीच विवाद की शुरुआत दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिस की कार्रवाई को लेकर हुई था। इसके बाद अकाल तख्त सचिवालय में ग्यासपुरा को प्रवेश नहीं देने, जातिगत भेदभाव के आरोप, जत्थेदार पर टिप्पणी और एसजीपीसी की शिकायत तक मामला पहुंच गया था।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

चंडीगढ़: नवोदय विद्यालय समिति, जयपुर संभाग द्वारा जिला फतेहाबाद...

Imran Khan के भारत छोड़ने पर गर्लफ्रैंड Lekha Washington ने दी प्रतिक्रिया, एक्टर का दिया साथ

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को 10 अक्टूबर को...

इमीग्रेशन सेंटर मालिक के घर पर फायरिंग….

तरनतारन।  विधानसभा हलका खडूर साहिब के तहत आने वाले...

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

चंडीगढ़: नवोदय विद्यालय समिति, जयपुर संभाग द्वारा जिला फतेहाबाद के गांव खारा खेड़ी स्थित पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय में...

Imran Khan के भारत छोड़ने पर गर्लफ्रैंड Lekha Washington ने दी प्रतिक्रिया, एक्टर का दिया साथ

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को 10 अक्टूबर को सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे। इस दौरान उनके...

Jalandhar News: नशे पर पुलिस अधिकारी सूरी मर्डर केस को लेकर वित्त मंत्री ने विपक्ष पर साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर की महाराजा रणजीत सिंह अकेडमी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। जहां सीएम मान की...

Punjab News: श्री अकाल तख्त सचिवालय के बाहर रोके गए धर्मी फौजी, बलदेव सिंह ने जताया विरोध, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री दरबार साहिब सहित श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवायल में जत्थेदार से मिलने के लिए पहुंचे सिख...