चंडीगढ़: नवोदय विद्यालय समिति, जयपुर संभाग द्वारा जिला फतेहाबाद के गांव खारा खेड़ी स्थित पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 22 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। चयन परीक्षा आगामी 10 अप्रैल, 2027 को आयोजित करवाई जाएगी।
एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी बिना फीस के नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ अथवा कक्षा 9वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 और कक्षा 11वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 दिए गए लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थी जिस जिले के मूल निवासी है और शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उसी जिले में स्थित सरकारी/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा 8वीं में पढ़ रहे हैं, जहां जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित है एवं वे वहां प्रवेश लेना चाहते हैं। अभ्यर्थी का जन्म 1 मई, 2012 से 31 जुलाई, 2014 (दोनों दिवस शामिल) के बीच होनी चाहिए। यह एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणियों सहित सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों पर लागू है।
कक्षा 9वीं में चयन परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषय शामिल होंगे। 100 अंकों की यह परीक्षा ओएमआर आधारित ऑब्जेक्टिव टाइप (बहुविकल्पीय) प्रश्न पत्र होगी। परीक्षा में द्विभाषीय प्रश्न पत्र (हिंदी व अंग्रेजी) होंगे तथा पाठ्यक्रम तथा चयन मानदंड के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।
