होशियारपुरः हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बरसात के कारण पोंग डैम की महाराणा प्रताप सागर झील का पानी स्तर पिछले एक सप्ताह दौरान लगभग 10 से 12 फुट अधिक हो गया। पोंग डैम में पानी की आमद 35 हजार क्यूसिक मीटर/सैकेंड बीबीएमी द्वारा 5 फ्लड गेट खोले गए। वहीं आज पोंग डैम का वाटर लेवल 1357.02 फीट दर्ज किया गया है। बांध में पानी जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है और दो दिन में 5 फीट तक पानी की बढ़ोतरी हुई है।
झील में पानी की आमद लगभग 35 हजार क्यूसिक मीटर/सेकण्ड बताई जा रही है। दरअसल, पानी की बढ़ती आमद को देखते हुए बीबीएमबी द्वारा 52 फ्लड गेटों में से 5 गेट खोले गए हैं। इनके जरिए ब्यास दरिया में लगभग 16 हजार क्यूसिक मीटर पानी छोड़ रहा है। बीबीएमबी द्वारा ब्यास दरिया के किनारे रह रहे पंजाब और हिमाचल प्रदेश के गांवों के लोगों को लगातार दरिया से दूर रहने की चेतावनी दी जा रही है, ताकि किसी भी तरह के जान-माल नुकसान से बचा जा सके।

