AdvertisementPunjab Government
HoshiarpurPunjab News: Civil Hospital चौक के पास पलटा रेत से भरा टिप्पर,...

Punjab News: Civil Hospital चौक के पास पलटा रेत से भरा टिप्पर, महिला की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः मुकेरियां में सिविल अस्पताल चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पठानकोट की तरफ से आ रहा रेत से भरा एक टिप्पर अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। इस दौरान वहां मौजूद एक महिला टिप्पर के नीचे दब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रेत से भरा टिप्पर पठानकोट की तरफ से आ रहा था और दसूहा की ओर जा रहा था।

जब टिप्पर मुकेरियां के सिविल अस्पताल चौक के पास पहुंचा तो अचानक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्रेन की मदद से पलटे हुए टिप्पर को सीधा किया गया और उसके नीचे दबी महिला को बाहर निकाला गया। महिला के शव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

मौके पर पहुंचे एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से टिप्पर को सड़क से हटवाया, जिसके बाद नेशनल हाईवे को यातायात के लिए साफ कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रेत से भरा टिप्पर असंतुलित होकर पलटा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक महिला की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय तथा...

राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में PTA का गठन, मुनीश कुमार बने प्रधान

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में...

Punjab News: NRI के घर पर नौजवान ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

मोगा: जिले के बाघापुराना के अंतर्गत आने वाले गांव...

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार...

हरियाणा में नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय तथा भारत निर्वाचन आयोग प्रदेश के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम...

राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में PTA का गठन, मुनीश कुमार बने प्रधान

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आज अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन किया गया। बैठक में अभिभावकों...

Punjab News: NRI के घर पर नौजवान ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

मोगा: जिले के बाघापुराना के अंतर्गत आने वाले गांव बुध सिंह वाला के एनआरआई के घर के बाहर फायरिंग...

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एवं सेंट बीर्स स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्काउटिंग फॉर ऑल’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सेंट बीर्स स्कूल, प्राथमिकताओं में शामिल : दिव्या राणा बददी,सचिन बैंसल: हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, हिमाचल...