AdvertisementPunjab Government
HoshiarpurPunjab Bandh को लेकर Bypass पर किसानों और पुलिस के बीच तीखी...

Punjab Bandh को लेकर Bypass पर किसानों और पुलिस के बीच तीखी बहस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः मानसा में एन्टी ड्रग टास्क फोर्स के प्रमुख परविंदर सिंह झोटे के कत्ल के रोष में दिए गए ‘पंजाब बंद’ के आह्वान के मद्देनजर पंजाब भर में तनाव का माहौल देखा जा रहा है। इसी क्रम में आज होशियारपुर के फगवाड़ा बाइपास पर किसानों और विभिन्न जत्थेबंदियों द्वारा रोड जाम कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हो गई।

दरअसल, फगवाड़ा बाइपास पर किसानों की संख्या कुछ कम थी, तो मौके पर मौजूद पुलिस पार्टी ने उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा सड़क खोलने के लिए अपील की गई, जिसके बाद माहौल गरमा गया। दरअसल, पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने के बाद किसान नेताओं ने तुरंत अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। ऐसे में भारी संख्या में समर्थकों के पहुंचते ही भीड़ जमा हो गई और किसानों ने पुलिस अधिकारियों को घेर लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हुई।

किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन जानबूझ कर उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रहा है। वहीं प्रदर्शन कर रहे किसानों और नेताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भड़ास निकालते हुए कहा कि पंजाब के अंदर नशे के खिलाफ लड़ने वाले युवाओं को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस नशा तस्करों के साथ मिली हुई है और इंसाफ़ मांग रहे लोगों के साथ धक्का कर रही है। किसानों नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक परविंदर झोटे के कत्लों को सख्त सज़ा और इंसाफ़ नहीं मिलता, उनका संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने किसानों को वितरित की बीमा पॉलिसियां

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

Punjab News: परविंदर झोटा केस में आरोपियों का कोर्ट से मिला इतने दिनों के पुलिस रिमांड

मानसा: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के दोनों आरोपियों को...

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने...

हरियाणा में अब तक 15.52 लाख मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीद

चंडीगढ़: हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन के दौरान धान...

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति...

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने किसानों को वितरित की बीमा पॉलिसियां

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच...

Punjab News: परविंदर झोटा केस में आरोपियों का कोर्ट से मिला इतने दिनों के पुलिस रिमांड

मानसा: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के दोनों आरोपियों को आज मानसा अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने...

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का नेटवर्क...

हरियाणा में अब तक 15.52 लाख मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीद

चंडीगढ़: हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन के दौरान धान की सरकारी खरीद तेजी से जारी है। राज्य की खरीद...