होशियारपुरः जिले के पास कोटला गौंसपुर गांव के सरपंच पर गांव के एक युवक ने जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। सिविल अस्पताल में इलाज करा रहे युवक सोमनाथ ने बताया कि वह अपने अन्य सहयोगियों के साथ गांव के अड्डे से घर जा रहा था और रास्ते में सरपंच के साथ कुछ साथी मिल गए, जिन्हें वह जानता था। ऐसे में जब वह उनसे मिलने लगा तो सरपंच ने उसे थप्पड़ मार दिए। युवक का कहना है कि इसके बाद उसने साथी सुरेश के साथ सरपंच से पूछा कि उन्हें थप्पड़ क्यों मारा गया। लेकिन उसने थप्पड़ मारने का कोई जवाब नहीं दिया।
नौजवान के अनुसार सरपंच से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी और उसने सरपंच से कोई बहस भी नहीं की। जिसके बाद वह सुरेश और बलबीर दोस्त के साथ घर वापिस चले गए। युवक ने कहा कि इसके बाद सरपंच ने अन्य सहयोगियों और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर घर के बाहर हथियार लेकर खड़ा था। इस दौरान सरपंच ने साथियों के साथ मिलकर उस पर दातर से वार किया। इस घटना में उसके सिर पर चोट लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पुलिस को सूचित किया था, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
दूसरी ओर, सरपंच का कहना है कि ये लड़के पूरी तरह से झूठ बोल रहे हैं और गांव में शराब पीने और लड़ने के आदी है। सरपंच के अनुसार एक माह पहले भी उक्त नौजवानों ने गालियां निकाल कर हंगामा किया। जिसके बाद बुजुर्गों को नौजवानों के बारे में सूचित भी किया गया। सरपंच के अनुसार शादी-समारोह में भी नौजवान शराब काफी पीने के आदी है। सरपंच ने कहा कि वह काम से पैदल घर जा रहा था।
इस दौरान घर के बाहर हंगामा शुरू हो गया और वह देखने के लिए बाहर आया था तो नौजवानों ने उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। इस दौरान उस पर भी हमला किया गया। घटना के दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। सरपंच के अनुसार घटना स्थल पर कोई हथियार मौजूद नहीं थे। सरपंच ने कहा कि किसी की शह पर नौजवान हंगामा करते है। आरोप है कि बाहरी गांव के नौजवान को गांव में बुलाते है। ऐसे में वह घर में पत्नी व 2 बच्चों के साथ मौजूद रहते है। सरपंच का कहना है कि नौजवान कभी भी उस पर जानलेवा हमला कर सकते है। घर वहीं घटना को लेकर थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।