फिरोज़पुर: मान सरकार के ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत फ़िरोज़पुर पुलिस ने आज बस्ती भटियां वाली इलाके में CASO (घेराबंदी और तलाशी अभियान) चलाया और पहचाने गए ‘हॉटस्पॉट’ इलाकों की बारीकी से जांच की।
अभियान बारे जानकारी देते हुए SSP भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले की बस्ती भटियां वाली में लगभग 400 पुलिसकर्मियों के साथ CASO ऑपरेशन शुरू किया गया। ऑपरेशन के दौरान, पुलिस ने घर-घर जाकर गहन जांच की और ड्रग तस्करी के लिए मशहूर हॉटस्पॉट की तलाशी ली, साथ ही कई ड्रग तस्करों को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, यह ऑपरेशन जारी रहेगा; ड्रग के धंधे में शामिल लोगों से इसे छोड़ने की अपील की जाती है, क्योंकि पुलिस उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगी।
