फिरोजपुरः जिले में लूटपाट और स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला एसएसपी के आवास के सामने चोरी की सामने आया है। दरअसल, कैंट चौक बाबा शेर शाह वली एसएसपी आवास के सामने नशेड़ी नौजवान को चोरी करते लोगों ने काबू किया। जहां प्रसाद की दुकान में घुसकर तिजौरी से पैसे चुराकर भाग गया। वहीं दुकानदार ने चोर का पीछा करके उसे काबू कर लिया।
घटना स्थल पर भारी हंगामा होने पर लोग एकत्रित हो गए और लोगों ने मिलकर जमकर चोर की छित्तर परेड की। बताया जा रहा है कि चोर के कब्जे से सिरींज भी बरामद की गई। लोगों ने चोर की धुनाई करने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। लोगों का कहना हैकि आए दिन चोरी की वारदातों से परेशान हो गए है। नशे की आपूर्ति के लिए नौजवान वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से चोरों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।