AdvertisementPunjab Government
Nationalज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट में महिला पत्रकार के साथ हुई बदसलूकी...

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट में महिला पत्रकार के साथ हुई बदसलूकी पर भड़के सौरव दास, रखी ये मांग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: बीते दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट में कवरेज के दौरान एक महिला के साथ बदसलूकी हुई। महिला ने एसीपी पर सेक्सुअल हैरसेमेंट और धक्का-मुक्की के आरोप लगाए। ऐसे में अब इस पूरे मामले में बवाल खड़ा हो चुका है। सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास का कहना है कि पीड़ित के साथ एक डेलीगेशन अभी पुलिस स्टेशन के अंदर ही है। सौरव का कहना है कि उनके साथ रत्ना सिंह, वृंदा करात, आईशी घोष और ऋषभ रंजन भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हमने एक सीनियर अधिकारी से मीटिंग में मौजूद रहने के लिए भी कहा है।

सौरव दास ने दी चेतावनी

वहीं इससे पहले सौरव दास ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने कहा था कि – ‘शिकायत यानी की पीड़िता अपने वकीलों और हम बाकी लोगों के साथ यहां पर मौजूद हैं। वो हमसे बात क्यों नहीं करेंगे? हमने उन्हें दो तीन मिनट का समय भी दिया है वरना हम जबरदस्ती घुस जाएंगे। इसके अलावा सौरव ने यह भी कहा है कि हम पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर मौजूद है। पुलिस उस पीड़िता से मिलने के लिए भी तैयार नहीं हो रही जिसके साथ एसीपी ने छेड़छाड़ की है। यह बिल्कुल भी सही नहीं है जब तक वो हमें अंदर नहीं जानें देंगे हम यहीं पर डटे रहेंगे’।

दिल्ली पुलिस का आया बयान

वहीं प्रदर्शनकारियों ने लगातार एसीपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी है। ऐसे में दिल्ली पुलिस का भी बयान सामने आया है। पुलिस का कहना है कि – ‘ऐसी तीन शिकायतें मिली है। उन्हें रविवार 4 अक्टूबर को जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि वहां पर बहुत सारे कैमरापर्सन भी मौजूद थे। यदि घटना हुई थी तो उसका कोई सबूत होना चाहिए। पुलिस को निशाना बनाने के लिए यह शिकायत भी दी जा रही है’।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjabi Influencer Mad Sandhu के Murder Spot पर पहुंचे CP Gill , देखें वीडियो

रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह की भूमिका पर चल रही...

Punjab News : इस शहर में खूनी वारदात: पिता-बेटी पर हमला, दोनों गंभीर घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : लुधियाना के हैबोवाल इलाके में पिता और...

सीनियर सेकेंडरी स्कूल खड्ड में एन एस एस का सात दिवसीय शिवर

ऊना,सुशील पंडित: पंडित मोहन लाल दत्त स्मारक गवर्नमेंट सीनियर...

Punjab News: पूर्व सरपंच की मौत पर CP Swapan Sharma ने किए खुलासे, देखें वीडियो

लुधियाना : थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव मनेवाल...

Punjabi Influencer Mad Sandhu के Murder Spot पर पहुंचे CP Gill , देखें वीडियो

रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह की भूमिका पर चल रही जांच अमृतसर : Punjabi Influencer Mad Sandhu की हत्या के मामले...

Punjab News : इस शहर में खूनी वारदात: पिता-बेटी पर हमला, दोनों गंभीर घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : लुधियाना के हैबोवाल इलाके में पिता और बेटी पर तेजधार हथियार और कांच की बोतल से हमला...

सीनियर सेकेंडरी स्कूल खड्ड में एन एस एस का सात दिवसीय शिवर

ऊना,सुशील पंडित: पंडित मोहन लाल दत्त स्मारक गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खड्ड में एन एस एस के सात दिवसीय...

कैंची धाम में उमड़ी भीड़ के बाद Vivek Agnihotri का आया बयान, बोले – ‘भारत रातों-रात अमीर देश बनेगा’

मनोरंजन: बॉलीवुड में जब भी कोई फिल्म लोगों को पसंद आती है तो उसका असर सिर्फ थिएटर्स तक ही...