AdvertisementPunjab Government
FirozpurPunjab News: 540 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: 540 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ी गई जंग के तहत जहां नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं मिलिट्री इंटेलिजेंस टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के मुताबिक, दो नशा तस्कर मिलकर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में हेरोइन मंगवाते थे और तस्करी का काम करते हुए आगे सप्लाई करते थे। इस वक्त वे हेरोइन की डिलीवरी देने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे। मिलिट्री इंटेलिजेंस को मिली इनपुट के आधार पर साथी कर्मचारियों की मदद से नशा तस्कर का पीछा किया गया और जब उसे काबू किया गया, तो उसके कब्जे से 540 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

इसकी सूचना तुरंत फिरोजपुर सीआईए (CIA) स्टाफ को दी गई। सीआईए स्टाफ ने नशा तस्कर को हिरासत में लेकर थाना सदर में उसके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए नशा तस्कर की पहचान जश्नप्रीत सिंह उर्फ जस पुत्र जज सिंह निवासी गांव नया किला, थाना लक्खी के बहराम के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि उससे आगे पूछताछ की जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

कुलतार सिंह संधवां ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने...

हरियाणा लोक भवन में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई गांधी जयंती

चंडीगढ़: हरियाणा लोक भवन में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी...

LPU Students Protest: DIG सिंगला ने किया खुलासा, 9 स्टूडेंट्स गिरफ्तार, देखें वीडियो

जम्मू और मुंबई से दोषी गिरफ्तार, 20 को किया...

Punjab News: मिठाई की दुकानों पर सेहत विभाग की दबिश, काटा चालान, भरे सैंपल, देखें वीडियो

फिरोजपुरः खाद्य सुरक्षा विभाग ने तलवंडी में मिठाइयों की...

Punjab News: बच्ची से मारपीट मामले में परिवार ने किए खुलासे, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में जोड़ा फाटक के पास दशमेश नगर में नाबालिग लड़की पर लड़की द्वारा बेरमही से मारपीट करने...

कुलतार सिंह संधवां ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी...

हरियाणा लोक भवन में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई गांधी जयंती

चंडीगढ़: हरियाणा लोक भवन में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई। इस...

LPU Students Protest: DIG सिंगला ने किया खुलासा, 9 स्टूडेंट्स गिरफ्तार, देखें वीडियो

जम्मू और मुंबई से दोषी गिरफ्तार, 20 को किया नामजद जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 26 सितंबर को स्टूडेंट्स...