AdvertisementPunjab Government
MogaPunjab News: पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, 2 गिरफ्तार, देखें...

Punjab News: पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना बधनी कलां पुलिस ने कत्ल के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राज सिंह ने बताया कि 4 अक्टूबर 2025 को लाली खान पुत्र नाजर खान निवासी बधनी कलां पर 3 अज्ञात व्यक्तियों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया था। घायल को इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल फरीदकोट में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में थाना बधनी कलां में मामला दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गईं। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह उर्फ गग्गू पुत्र सेवक सिंह और सुखप्रीत सिंह उर्फ काका सिंह उर्फ काला पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी बधनी कलां के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है ताकि मामले की गहराई से पूछताछ की जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News : 3 Pistol, 39 कारतूस और Tata Safari सहित 3 गिरफ्तार

बहादुरगढ़: एसटीएफ की टीम ने तीन सक्रिय आरोपियों को...

सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से स्कूटी...

सिंगा स्कूल में नशामुक्ति और राजयोग जीवनशैली पर जागरूकता अभियान

ऊना/सुशील पंडितः ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की ओर से देशभर में...

निर्माण श्रमिकों के 66 परिवारों को 30.87 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

शिक्षा, विवाह व आवास निर्माण के लिए प्रदान की...

Haryana News : सट्टेबाजों पर चला पुलिस का डंडा, 10 जुआरी गिरफ्तार

पंचकूला : क्राइम ब्रांच-1 और क्राइम ब्रांच-2 की संयुक्त...

Haryana News : 3 Pistol, 39 कारतूस और Tata Safari सहित 3 गिरफ्तार

बहादुरगढ़: एसटीएफ की टीम ने तीन सक्रिय आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ़्तार किया है। एसटीएफ टीम ने...

सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसा 5 अक्टूबर 2026...

सिंगा स्कूल में नशामुक्ति और राजयोग जीवनशैली पर जागरूकता अभियान

ऊना/सुशील पंडितः ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की ओर से देशभर में चलाए जा रहे ‘10 करोड़ नशामुक्त एवं विकसित भारत संकल्प प्रतिज्ञा...

निर्माण श्रमिकों के 66 परिवारों को 30.87 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

शिक्षा, विवाह व आवास निर्माण के लिए प्रदान की गई वित्तीय मदद - अमन शर्मा ऊना, सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश...