मोगाः पंजाब के जिला मोगा की सब डिवीजन बाघापुराना में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब किसी शरारती अनंसरों ने ने बाघापुराना की चन्नू वाला रोड पर स्थित वाल्मीकि कालोनी में भगवान वाल्मीकि जी की फोटो के साथ शिरोमणि अकाली दल के नेताओं की तस्वीर लगा एक पोस्टर फाड़ दिया गया। इस घटना का जैसे ही लोगों को पता चला तो लोगों में भारी रोष पाया गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं कमेटी के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे है। वहीं भारी संख्या में एकत्रित लोगों ने कहाकि 26 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि जी का दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में प्रगट दिवस को लेकर शोभायात्रा भी निकाली जानी है। लेकिन उससे पहले शरारती अनंसरों द्वारा बेअदबी की गई है।
लोगों ने कहा कि प्रगट दिवस से पहले माहौल को खराब करने की कोशिश की गई। इस मामले को लेकर पुलिस को मांग पत्र दिया गया। लोगों ने कहा कि घटना स्थल के पास कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे। लोगों ने मांग की है कि उक्त शरारती अनंसरों को गिरफ्तार करके सख्य कार्रवाई की जाए। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि 23 अक्टूबर को इलाके में शोभायात्रा निकाली जा रही है। ऐसे में शोभायात्रा को लेकर जगह-जगह पर फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए थे। वहीं देर रात शरारती अनंसरों द्वारा फ्लैक्स बोर्ड फाड़े गए। ऐसे में लोगों में बाहरी लोगों द्वारा घटना को अंजाम देने पर शक है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
