AdvertisementPunjab Government
MansaPunjab News: पुलिसकर्मी ने पत्नी सहित 2 बेटों के बाद खुद को...

Punjab News: पुलिसकर्मी ने पत्नी सहित 2 बेटों के बाद खुद को मारी गोलियां, 2 की मौत ,देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मानसाः जिले में परविंदर सिंह झोटा के बाद एक और बड़ी घटना सामने आई है, जहां शहर के वार्ड नंबर 5 में पुलिस कर्मचारी ने गृह क्लेश के कारण अपने परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस कर्मी ने फिर खुद को भी गोली मारकर घायल कर लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो दो दिन की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। घटना के पीछे प्राथमिक कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है।

वहीं, इस खौफनाक वारदात में पुलिसकर्मी के दस वर्षीय बेटे ने भी दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी और 6 साल का छोटा बेटा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।गुरविंदर ने अपने नाम पर इश्यू 9 एमएम सरकारी पिस्टल से पहले 10 वर्षीय बड़े बेटे जोत सिंह को गोली मारी। इसके बाद उसने 6 वर्षीय छोटे बेटे दिलशान पर फायर किया। बच्चों को बचाने के लिए आगे आई पत्नी हरप्रीत कौर पर भी उसने गोली चला दी। गोली लगने के बावजूद पत्नी जान बचाने के लिए घर से बाहर की ओर भागी।

अंत में गुरविंदर ने खुद को गोली मार ली। घटना का खुलासा सुबह उस समय हुआ जब पड़ोसियों ने लहूलुहान हालत में हरप्रीत कौर को घर के बाहर देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने गुरविंदर सिंह और उसके बेटे जोत सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी हरप्रीत कौर और छोटे बेटे दिलशान की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव...

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां, इस हादसे...

Punjab News: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महिला आयोग ने SAD नेता मलूका को किया तलब, देखेें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका महिलाओं पर आपत्तिजनक...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को मंदिर मार्ग स्थित...

Haryana News: अवैध कब्जे मामले में मंत्री पंवार सख्त, जेई और एमई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में...