.
PhagwaraPunjab News: FCI गोदाम में तैनात कर्मियों ने ठेकेदार के खिलाफ खोला...

Punjab News: FCI गोदाम में तैनात कर्मियों ने ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः एफसीआई गोदाम में तैनात सिक्योरिटी कर्मियों द्वारा एपी सिक्योरिटी कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोला गया। इस दौरान उन्होंने कंपनी के ठेकेदार पर सैलेरी में हर माह की जाने वाली कटौती को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए एपी सिक्योरिटी कंपनी के कर्मी सुखविंदर सिंह ने कहाकि बिना किसी सूचना के कंपनी द्वारा उनके पैसों में कटौती की जा रही है। वहीं अब कंपनी की ओर से वर्दी जारी की गई और वर्दी को लेकर 2500 की कटौती की गई। कर्मी के अनुसार उसे 10 माह नौकरी करते हो गए है। शुरुआती समय में उसे 9700 रुपए सैलेरी मिली थी, जिसके बाद 10 हजार से अधिक मिले और पिछले माह 11 हजार से अधिक जारी किए गए। लेकिन इस बार उनकी पैसों में वर्दी की कटौती को लेकर 2500 रुपए काटे गए। इसी के विरोध में कर्मियों द्वारा आज रोष प्रदर्शन किया गया।

विजय कुमार ने कहाकि पंजाब राज गोदाम में वह सिक्योरिटी के पद पर तैनात है। ऐसे में कर्मी का कहना है कि उन्हें ईएनएफटी के जरिए पहली बार सैलेरी 10 हजार रुपए मिली थी। लेकिन उसके बाद फंड काटे गए, जिसके बाद उसे एनएफटी नहीं आई। कर्मी ने कहाकि ठेकेदार किस खाते से कैसे सैलेरी दे रहा है। दरअसल, कर्मी ने इंटरनेट पर चैक किया तो पता चला कि उनकी एपी सिक्योरिटी कंपनी है और एसआईएस कंपनी भी एक ही मालिक की है। कर्मी के अनुसार सैलेरी 21 हजार 500 रुपए रखी गई है, लेकिन उन्हें कभी पैसे नहीं मिले। कर्मी ने कहाकि फंड भी सैलेरी से काटा जा रहा है और अन्य खर्चे की कटौती की जा रही है। वहीं एक कर्मी को पिछले 8 माह से फंड नहीं काटा जा रहा है। कर्मियों की मांग है कि उनका लेनदेन सरकार के साथ सीधे किया जाए।

वहीं दफ्तर के अधिकारी रमन मेहरा ने कहाकि कर्मियों द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। अधिकारी ने कहाकि कंपनी की ओर से वर्दी के 2500 रुपए काटे जाने को लेकर रोष पाया जा रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। वहीं कर्मियों द्वारा वर्दी को लेकर पैसों की कटौती के मामले में लिखित शिकायत देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों द्वारा एक दो दिन में फैसला आने पर कर्मियों को अवगत करवा दिया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: इस मामले में राइस मिलरों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब राइस मिल एसोसिएशन द्वारा पंजाब के विभिन्न...

Punjab News: कांग्रेस में नहीं थम रही कलह, अब सासंद चन्नी सहित इन नेताओं ने लगाया डेरा

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं...

Punjab News: अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी का हुआ निधन, खेल जगत में शोक की लहर, देखें वीडियो

फिरोजपुरः अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत तूत का निधन हो...

Punjab News: DC Office को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई इमारत

गुरदासपुर: पंजाब के फिरोजपुर में आज सुबह कोर्ट परिसर...

41 की उम्र में शादी के बंधन में बंधे Christiano Ronaldo, Spanish मॉडल को बनाया दुल्हनिया

खेल: अरबपति फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने फैंस...

Punjab News: इस मामले में राइस मिलरों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब राइस मिल एसोसिएशन द्वारा पंजाब के विभिन्न जिलों के राइस मिलरों के साथ अहम मीटिंग की गई।...

Punjab News: कांग्रेस में नहीं थम रही कलह, अब सासंद चन्नी सहित इन नेताओं ने लगाया डेरा

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में प्रताप बाजवा ने 15 विधायकों...

Punjab News: अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी का हुआ निधन, खेल जगत में शोक की लहर, देखें वीडियो

फिरोजपुरः अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत तूत का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गुर्दे की बीमारी से गुरजीत...

Punjab News: DC Office को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई इमारत

गुरदासपुर: पंजाब के फिरोजपुर में आज सुबह कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इमारत...