Nationalभारत पहुंचे नेपाल के PM Balen Shah, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात,...

भारत पहुंचे नेपाल के PM Balen Shah, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 2 दिनों के दौरे पर भारत आ गए हैं। पीएम बनने के बाद वो पहली बार भारत के दौरे पर आए है। ऐसा पहली बार है जब प्रधानमंत्री बनने के बाद वो किसी विदेशी दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान वो पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दो मूर्तियां भेंट करेंगे। वो पीएम नरेंद्र मोदी को रातो मच्छिंद्रनाथ की मूर्ति भेंट के तौर पर देने वाले हैं।

नेपाल की धार्मिक, सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी है मूर्ति

यह देवता नेपाल की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान से गहराई से जुड़े हैं। ये काठमांडू घाटी में एक प्रमुख देवता के तौर पर पूजे जाते हैं। पारंपरिक नेपाली मान्यताओं के अनुसार, लिच्छवि राजवंश के राजा नदेंर् देव रातो मच्छिंद्रनाथ को मौजूदा समय में असम से काठमांडू की घाटी में लाए थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देंगे तोहफा

नेपाल के पीएम राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु को काठमांडू के चाबाहिल स्थित चारुमति विहार से जुड़ी एक मूर्ति भी भेंट करेंगे। इस विहार का इतिहास मौर्य सम्राट अशोक और उनकी बेटी चारुमति से जुड़ा है। पारंपरिक कथाओं की मानें तो सम्राट अशोक अपनी बेटी के साथ काठमांडू घाटी में आए थे। बाद में उनकी बेटी ने वहां के एक स्थानीय राजकुमार, देवपाल से शादी कर ली और देवपाटन क्षेत्र में बस गई। माना जाता है कि चारुमति ने ही इस क्षेत्र में विहार की स्थापना की थी और यहीं पर उनका निधन भी हुआ था।

पीएम मोदी ने दिया था निमंत्रण

पीएम मोदी के निमंत्रण पर बालेन शाह 22-23 नवंबर को भारत की यात्रा कर रहे थे। विदेश मंत्रालय ने इसी हफ्ते की शुरुआत में एक बयान में कहा था कि यह दौरा दोनों देशों के बीच में नियमित हाई लेवल मीटिंग की परंपरा को आगे बढ़ाता है। इससे यह पता चलता है कि भारत अपनी नेबरहुड फर्स्ट नीति के अंतर्गत नेपाल के साथ अपने रिश्तों को कितना महत्व देता है।

मंत्रालय ने आगे कहा कि – ‘इससे द्विपक्षीय साझेदारी और मजबूत होगी और आपसी फायदे वाले साथ को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। इस क्षेत्र में भारत के लिए नेपाल का रणनीतिक महत्व भी है। दोनों देशों के नेता अपने पुराने सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंधों पर जोर देते हैं। इनको अक्सर रोटी-बेटी के रिश्ते रुप में पेश किया जाता है।

चारों ओर से जमीन से घिरा होने के कारण, नेपाल व्यापार और ट्रांजिट के लिए काफी हद तक भारत पर निर्भर है। उसका ज्यादातर आयात भारत से आता है या भारत के रास्ते होकर आता है। इसके साथ ही समुद्र तक पहुंचाने के लिए भी नेपाल भारतीय क्षेत्र पर निर्भर है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर...

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से जरुरी आधार है – CM Sukhu

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना:...

CM Saini ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर जताया रोष बद्दी,सचिन बैंसल: सरकार की प्रस्तावित हिमचंडीगढ़ टाउनशिप परियोजना को...

Haryana News: चलती क्रेटा कार में बनी आग का गोला, युवक की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

मां से कहा था- 10 मिनट में घर आ रहा हूं, इससे पहले हो गया हादसा पंचकूलाः शहर में शनिवार...

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से जरुरी आधार है – CM Sukhu

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के...

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना: खेती में मेहनत का पूरा फल तभी मिलता है, जब...