Unaडेरा बाबा रुद्रानंद धाम में साधु-संतों का लगा जमावड़ा, पंचभीष्म पर्व में...

डेरा बाबा रुद्रानंद धाम में साधु-संतों का लगा जमावड़ा, पंचभीष्म पर्व में उमड़ रहे श्रद्धालु

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जगद्गुरु विकास दास महाराज ने किया आगमन, विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पवित्र धूने पर नवाया शीश

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम नारी में आयोजित पंचभीष्म पर्व, पंचभीष्म महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के दौरान इन दिनों धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

आश्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से साधु-संतों और महात्माओं का आगमन लगातार जारी है। वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं और श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

इसी कड़ी में जगद्गुरु विकास दास महाराज ने भी डेरा बाबा रुद्रानंद धाम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आश्रम परिसर में चल रहे धार्मिक आयोजनों के बीच साधु-संतों का सानिध्य भक्तों के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है।

वहीं, विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने भी डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम पहुंचकर पवित्र धूने पर शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने आश्रम में चल रहे धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर संत-महात्माओं के दर्शन किए।

आश्रम में 16 से 24 नवंबर तक आयोजित पंचभीष्म महापर्व के तहत पंचभीष्म महायज्ञ, शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करवाए जा रहे हैं। प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ में आहुतियां डाली जा रही हैं तथा कथा प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सनातन संस्कृति का संदेश दिया जा रहा है।

आश्रम के महंत स्वामी हेमानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक महापर्व में श्रद्धालुओं की बढ़ती भागीदारी से पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय बना हुआ है। साधु-संतों के आगमन और धार्मिक अनुष्ठानों से डेरा बाबा रुद्रानंद धाम इन दिनों श्रद्धा और अध्यात्म का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: नहर की जुगाडू पुली से गिरा बाइक सवार, देखें Live

जालंधरः महानगर के गुलाब देवी रोड पर बनी एक...

CM Saini ने जन परिवाद समिति की बैठक में 15 शिकायतों की सुनवाई, 13 का मौके पर निपटारा

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास कार्यों में...

कालांवाली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, CM Saini ने की एक करोड़ रुपये देने की घोषणा

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला सिरसा की...

 डेरा बाबा रुद्रानंद धाम में स्वास्थ्य शिविर बना मरीजों के लिए वरदान, 1800 से अधिक लोगों की जांच

पंचभीष्म महापर्व के उपलक्ष्य में 16 से 22 नवंबर तक लगाया गया मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, मरीजों को निशुल्क दवाइयां...

Jalandhar News: नहर की जुगाडू पुली से गिरा बाइक सवार, देखें Live

जालंधरः महानगर के गुलाब देवी रोड पर बनी एक जुगाड़ू पुली पर एक हादसा हो गया। जहां से गुजर...

CM Saini ने जन परिवाद समिति की बैठक में 15 शिकायतों की सुनवाई, 13 का मौके पर निपटारा

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास कार्यों में गंभीर अनियमितता और लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए...

कालांवाली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, CM Saini ने की एक करोड़ रुपये देने की घोषणा

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला सिरसा की कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के...