फगवाड़ाः शहर के चाचोकी पुल पर हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। उक्त दुर्घटना में जालंधर की ओर से आ रही जम्मू-कश्मीर नंबर की तेज रफ्तार थार ने सड़क पर खड़े एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसके कारण थार रेलिंग तोड़ते हुए मुख्य सड़क पर पलट गई।
इसी बीच एकत्रित हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में घायल व्यक्ति की हालत काफी गंभीर है और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि थार में तीन लोग सवार थे जो शराब के नशे में थे और हादसा होते ही एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया जबकि दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मचारियों ने लोगों की मदद से पलटी हुई थार को साइड में कराया और यातायात शुरू कराया। पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है, जबकि थार सवार 3 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और तीसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

