Punjab Govtअनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एम.बी.यू.) 5-17 साल की आयु के बच्चों के लिए...

अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एम.बी.यू.) 5-17 साल की आयु के बच्चों के लिए 30 सितंबर 2027 तक मुफ्त होगी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, उनके बायोमेट्रिक विवरण, जिसमें उंगलियों के निशान, आइरिस पैटर्न और चेहरे की विशेषताएं शामिल हैं, भी समय के साथ-साथ विकसित होते रहते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनके आधार बायोमेट्रिक रिकॉर्ड उनके विकास के अनुसार अपडेट रहें, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.) द्वारा 5 वर्ष की आयु में और फिर 15 वर्ष की आयु में बायोमेट्रिक अपडेट को अनिवार्य किया गया है।

यू.आई.डी.ए.आई. के प्रवक्ता ने बताया कि माता-पिता और अभिभावकों को यह सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है कि यह अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एम.बी.यू.) निर्धारित आयु के अंदर-अंदर पूरा किया जाए ताकि भविष्य में बच्चों को प्रमाणीकरण से संबंधित संभावित कठिनाइयों से बचाया जा सके।

अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट बच्चे की आधार बायोमेट्रिक जानकारी को अप-टू-डेट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इस प्रकार जहां भी आवश्यकता हो निर्बाध आधार प्रमाणीकरण की सुविधा मिलती है। प्रवक्ता ने बताया कि बायोमेट्रिक्स का समय पर अपडेट बच्चों को आधार-सक्षम सेवाओं और शैक्षिक प्रक्रियाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्तियों और अन्य सेवाओं सहित विभिन्न अवसरों, जहां आधार प्रमाणीकरण की आवश्यकता हो सकती है, तक पहुंचने के दौरान संभावित असुविधा से बचने में मदद करता है।

इसके अलावा यू.आई.डी.ए.आई. 30 सितंबर 2027 तक 5 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट को मुफ्त में पूरा करने की सुविधा दे रहा है। नियमित एम.बी.यू. कैंप सभी स्कूलों में लगाए जा रहे हैं, इस पहल के माध्यम से माता-पिता को इस समय के दौरान एम.बी.यू. के लिए बिना कोई शुल्क दिए अपने बच्चों के आधार बायोमेट्रिक रिकॉर्ड स्कूल में ही अपडेट करवाने का अवसर दिया जा रहा है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पांच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश...

विश्व मत्स्य दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक सम्मानित

दो मत्स्य सहकारी सभाओं के अध्यक्षों सहित चार प्रगतिशील...

ऊना में एबीसी सर्जरी का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, 10 कुत्तों का बंध्याकरण

बिलासपुर और हमीरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया...

Punjab News: Manmohan Jewellers से ऑनलाइन ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ नौशरबाज, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के सराफा बाजार में ऑनलाइन ठगी का...

श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Jalandhar News: पांच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित आज शहर में श्रद्धा और उत्साह के...

विश्व मत्स्य दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक सम्मानित

दो मत्स्य सहकारी सभाओं के अध्यक्षों सहित चार प्रगतिशील किसानों को मिला सम्मान ऊना: विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर...

ऊना में एबीसी सर्जरी का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, 10 कुत्तों का बंध्याकरण

बिलासपुर और हमीरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, मुफ्त रेबीज टीकाकरण भी हुआ ऊना: उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ऊना...

Punjab News: Manmohan Jewellers से ऑनलाइन ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ नौशरबाज, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के सराफा बाजार में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जहां मनमोहन ज्वैलर्स की दुकान पर...