जालंधर, ENS: थाना 5 के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार शराब ठेकेदार के साथी कपिल द्वारा मोहित मेहता नामक व्यक्ति से पैसे लेन-देन को लेकर हंगामा हो गया। मामले की जानकारी देते हुए मोहित मेहता ने शराब कारोबारी कुणाल सहगल पर गाड़ी की चाबी छीनने के आरोप लगाए गए। मोहित मेहता ने कहाकि उसका कोर्ट में केस लगा हुआ है। व्यक्ति ने कहाकि थाने के बाहर इनोवा गाड़ी में पहले से कुणाल सहगल मौजूद था। इस दौरान मोहित मेहता ने आरोप लगाए है कि थाने में लगे कैमरों के सामने कुणाल सहगल ने पैसे लेने को लेकर उसकी गाड़ी की चाबी छीनने की कोशिश की।
इस दौरान उसके साथ गाली गालौच भी किया। मोहित मेहता का दावा है कि उसका 2.80 लाख का एग्रिमेंट था और वह सारी पेमेंट दे चुका है। व्यक्ति के अनुसार उसके पास सारे दस्तावेज मौजूद है। पीड़ित का कहना है कि उसने नगद पेमेंट ली थी और नगदी ही पैसे चुका दिए। ऐसे में उसके पास कुणाल को पैसे लौटाने के दौरान रिसीविंग की रसीद मौजूद है। पीड़ित के अनुसार 3 किश्तों में पेमेंट की गई। पीड़ित ने कहा कि वह पेमेंट कर चुका है और अब कुणाल उसके चैक वापिस नहीं कर रहा। इसी को लेकर उसके द्वारा कोर्ट में केस दायर किया हुआ है।
ऐसे में व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि कुणाल सहगल ने तोते के साथ भार्गव कैंप में गोलियां भी चलाई थी। व्यक्ति ने कहा कि ऐसे में उसे कोई हानि पहुंचती है तो कुणाल और तोता जिम्मेदार होंगे। पीड़ित ने कहाकि वह दोस्त के साथ थाने आए थे। इस दौरान कुणाल के साथ उसका ड्राइवर मौजूद था। पीड़ित के अनुसार एक साल पहले भी कुणाल गाड़ी छीनकर ले गया था, लेकिन उस दौरान पुलिस कमिशनर दफ्तर में समझौता हो गया। पीड़ित ने घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसके जान से मारने की धमकियां दी गई। इस मामले को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।
दूसरी ओर कुणाल सहगल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कुणाल का कहना हैकि उसके दोस्त ने पैसे लेने थे। इस दौरान मोहित मेहता ने कहा था कि अगर वह पैसे नहीं दे पाता तो उसकी गाड़ी वह ले सकते है। ऐसे में कुणाल ने कहा कि थाने से गाड़ी नहीं छीनी थी। थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा सकते है। कुणाल ने कहा कि वह मोहित पर छवि खराब करने को लेकर जल्द केस दायर करेंगा। इसी के साथ भार्गव कैंप में गोलियां चलाने की घटना पर मोहित द्वारा लगाए आरोपों को लेकर कहा कि यह सभी बेबुनियाद है। कुणाल का कहना है कि मोहित पर पैसों के लेन-देन को लेकर साथी कपिल द्वारा कोर्ट में केस दायर किया हुआ है। उनका कहना है कि मोहित ने अभी तक उनके साथ कपिल की पेमेंट नहीं दी है।
