AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: खुले में शराब पीने वालों पर निहंगों का एक्शन, डंडे...

Punjab News: खुले में शराब पीने वालों पर निहंगों का एक्शन, डंडे मारकर खदेड़े, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः हुंदल चौक में शराब के ठेके के बाहर निहंग सिंहों ने खुले में शराब पी रहे लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि निहंग सिंहों द्वारा खुले में शराब का सेवन कर रहे लोगों पर डंडों से हमला करके खदेड़ दिया गया। वीडियों में निहंग शराब पी रहे लोगों को भगाते, पानी की टोंटी तोड़ते और ठेके के अंदर मौजूद सेल्समैन को ठेका बंद करने की चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। निहंगों ने कहा कि सड़क पर बैठकर शराब पीने, गंदगी फैलाने और हंगामा करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि इस रास्ते से महिलाएं और लड़कियां भी गुजरती हैं।

उन्होंने खुले में शराब पीने वालों की गर्दन उतारने की धमकी भी दी। साथ ही कहा कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वीडियो की शुरुआत में बाजार में निहंग बाणा पहने कुछ युवक हाथों में डंडे लेकर आते हैं। शराब के ठेके के आगे खड़े लोगों को डंडे दिखाकर भगाया जाता है। भगदड़ में एक साइकिल नीचे गिर जाती है और लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। तभी एक निहंग लात और डंडे से वहां लगी पानी की टोंटी को तोड़ता है और कहता है कि यहां बैठकर गंदगी फैलाई जाती है।

तभी एक निहंग दुकान में लोहे की जाली के आगे खड़े होकर अंदर बैठे लोगों को तुरंत बंद करने और यहां से निकलने की चेतावनी देता है। सड़क पर काली टी-शर्ट पहने एक स्कूटी सवार को निहंग रोक लेते हैं। दोनों के बीच तीखी बहस होती है। निहंग उसके मुंह के पास जाकर सूंघते हैं और कहते हैं कि मुंह से शराब की बदबू आ रही है जबकि वह व्यक्ति कहता है कि उसने शराब नहीं पी है। निहंग वापस ठेके के काउंटर पर जाता है, जहां अंदर दो सेल्समैन खड़े दिखाई देते हैं।

वह डंडा दिखाते हुए उन्हें ठेका बंद करके हटने के लिए कहता है। वीडियो बना रहा युवक कैमरा अपनी तरफ घुमाता है और चेतावनी भरे अंदाज में कहता है कि अगर यहां किसी ने खुले में शराब पी, गंदगी फैलाई या लड़कियों से छेड़छाड़ हुई, तो उसके अंजाम के लिए लोग खुद जिम्मेदार होंगे। इस मामले में ठेके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वे खुद लोगों को ठेके के बाहर बैठकर शराब पीने से मना करते हैं। उन्हें कई बार समझाया जाता है कि वे बाहर बैठकर शराब न पिएं, लेकिन वे उनकी बात नहीं मानते। ठेका संचालक के मुताबिक, कुछ लोग मना करने के बावजूद वहीं बैठकर शराब पीने लगते हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

विजयदशमी से पहले छिड़ा विवाद, पैसे लेकर कारीगर फरार, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में श्री रामलीला युवा मंच...

39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान….

जोधपुर। राजस्थान के फलोदी जिले के लोहावट क्षेत्र में...

DTC बस ने 3 दोपहिया और एक ई-रिक्शा को रौंदा, 2 की मौत; महिला ड्राइवर फरार, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में शनिवार...

Jalandhar News: फरवरी में हो सकते है चुनाव, अशोक मित्तल का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: राज्य सभा सदस्य डॉ. अशोक कुमार मित्तल...

एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत से सनसनी…

ग्रेटर नोएडा: यूपी में ग्रेटर नोएडा स्थित मकान से...

विजयदशमी से पहले छिड़ा विवाद, पैसे लेकर कारीगर फरार, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में श्री रामलीला युवा मंच की ओर से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले तैयार...

39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान….

जोधपुर। राजस्थान के फलोदी जिले के लोहावट क्षेत्र में बोरवेल में गिरे 9 वर्षीय मासूम भोमाराम को बचाने की...

DTC बस ने 3 दोपहिया और एक ई-रिक्शा को रौंदा, 2 की मौत; महिला ड्राइवर फरार, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में शनिवार को DTC बस ने तीन दोपहिया वाहनों और एक ई-रिक्शा...

Jalandhar News: फरवरी में हो सकते है चुनाव, अशोक मित्तल का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: राज्य सभा सदस्य डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने एमपी लैड फंड से विकास कार्यों का 1.50 करोड़...