AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: भोग में शामिल होने आई महिला को ट्रक ने कुचला,...

Punjab News: भोग में शामिल होने आई महिला को ट्रक ने कुचला, मौत, चालक फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः प्रताप चौक के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक ने सड़क पार करने लगी महिला को टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक के पिछले टायर के नीचे आने से महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान 45 वर्षीय आशा देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला भोग से लौट रही थी, इस दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे को लेकर परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बस से उतरते के दौरान सड़क पर महिला का फुटपाथ से पैर फिसल गया और ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिजन रेखा ने कहाकि पटियाला से भोगपुर जा रही थी। इस दौरान आशा देवी सड़क क्रॉस करने लगी थी और वह आशा देवी के पीछे बस से उतर रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से आशा देवी की मौत हो गई। आशा देवी के 2 बेटे है।

वहीं अंकुश ने कहा कि महिला किसी के भोग पर आई थी। इस दौरान सड़क पार करने के दौरान ईंटों से भरे ट्रक के नीचे आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं जांच अधिकारी ने कहा कि लोगों से पूछताछ में पता चला कि महिला पटियाला से भोग पर आई थी और सड़क पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

चंडीगढ़: नवोदय विद्यालय समिति, जयपुर संभाग द्वारा जिला फतेहाबाद...

Imran Khan के भारत छोड़ने पर गर्लफ्रैंड Lekha Washington ने दी प्रतिक्रिया, एक्टर का दिया साथ

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को 10 अक्टूबर को...

इमीग्रेशन सेंटर मालिक के घर पर फायरिंग….

तरनतारन।  विधानसभा हलका खडूर साहिब के तहत आने वाले...

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

चंडीगढ़: नवोदय विद्यालय समिति, जयपुर संभाग द्वारा जिला फतेहाबाद के गांव खारा खेड़ी स्थित पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय में...

Imran Khan के भारत छोड़ने पर गर्लफ्रैंड Lekha Washington ने दी प्रतिक्रिया, एक्टर का दिया साथ

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को 10 अक्टूबर को सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे। इस दौरान उनके...

Jalandhar News: नशे पर पुलिस अधिकारी सूरी मर्डर केस को लेकर वित्त मंत्री ने विपक्ष पर साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर की महाराजा रणजीत सिंह अकेडमी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। जहां सीएम मान की...

Punjab News: श्री अकाल तख्त सचिवालय के बाहर रोके गए धर्मी फौजी, बलदेव सिंह ने जताया विरोध, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री दरबार साहिब सहित श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवायल में जत्थेदार से मिलने के लिए पहुंचे सिख...