AdvertisementPunjab Government
Nationalएक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत से सनसनी...

एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत से सनसनी…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ग्रेटर नोएडा: यूपी में ग्रेटर नोएडा स्थित मकान से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति, पत्नी और उनके तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं। सभी शव बिस्तर पर पड़े मिले। शनिवार सुबह परिवार के सदस्य लंबे समय तक नहीं उठे तो पड़ोसियों को आशंका हुई, जिसके बाद यह मामला सामने आया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पुलिस बल, एंबुलेंस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। बताया गया है कि परिवार के सदस्यों ने रात में नूडल्स खाए थे। यह घटना रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव की है। पड़ोसियों को दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने खिड़की से झांककर देखा कि पांचों लोग बिस्तर पर पड़े थे। आवाज लगाने पर भी कोई हलचल नहीं होने पर पुलिस को खबर दी गई।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया, जहां सभी बेहोश हालत में मिले और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान पांचों को मृत घोषित कर दिया। फूड पॉइजनिंग की आशंका मृतकों में 37 वर्षीय महेश, 35 वर्षीय पत्नी ललिता और तीन बच्चे शामिल हैं। बच्चों की पहचान 11 वर्षीय लड्डू, 7 वर्षीय मिष्टी और 3 वर्षीय साक्षात के रूप में हुई है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत की खबर मिलते ही पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। पड़ोसियों और महेश की मां ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों ने रात में नूडल्स खाए थे। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला फूड पॉइजनिंग का पाया जा रहा है। आसपास के लोगों और महेश की माता द्वारा बताया गया कि परिवार के सदस्यों ने रात्रि में नूडल्स का सेवन किया था। मृत्यु के वास्तविक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ग्रेनेड हमले की वीडियो वायरल से प्रशासन में मचा हड़कंप, अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

गुरदासपुरः डीसी दफ्तर में ग्रेनेड हमला करने का गैंगस्टर...

खेडां वतन पंजाब दियां का चौथा सीजनः तीरंदाजी और रग्बी इवेंट्स का आगाज, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और...

दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे अमित शाह….

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता एवं आसपास...

Punjab News: शहीद उधम सिंह चौक पर वाहनों की जांच, काली फिल्म वालों के काटे चालान, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा...

India-America डील को लेकर वित्त मंत्री का आया बयान, बोली – ‘जल्द समझौते पर हस्ताक्षर होंगे’

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका में जल्द ही ट्रेड डील हो सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने...

Punjab News: ग्रेनेड हमले की वीडियो वायरल से प्रशासन में मचा हड़कंप, अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

गुरदासपुरः डीसी दफ्तर में ग्रेनेड हमला करने का गैंगस्टर द्वारा वीडियो जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है...

खेडां वतन पंजाब दियां का चौथा सीजनः तीरंदाजी और रग्बी इवेंट्स का आगाज, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन जैसी सामाजिक बुराइयों से...

दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे अमित शाह….

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता एवं आसपास के इलाकों के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम यहां...