FaridkotPunjab News: इंसानियत शर्मसार! स्कूल में नर्सरी की छात्रा से अश्लील हरकत,...

Punjab News: इंसानियत शर्मसार! स्कूल में नर्सरी की छात्रा से अश्लील हरकत, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदकोटः शहर के एक निजी स्कूल में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने ईई है। जहां नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप लगे है। पीड़िता की मां ने बताया कि जब उसकी बेटी स्कूल से लौटी, तो उसकी तबीयत बहुत खराब थी। कुछ गड़बड़ होने का शक होने पर, वह उसे एक क्लिनिक ले गई, जहां डॉक्टर ने मेडिकल जांच कराने की सलाह दी। इसके बाद, वे इस जांच के लिए उसे अस्पताल ले गए। महिला ने आरोप लगाया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे काफी डराया-धमकाया और मेडिकल जांच न कराने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं चाहती कि उसकी बेटी की जिंदगी बर्बाद हो जाए।

इसलिए, उन्होंने लड़की का मेडिकल परीक्षण करवाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी काफी देरी के बाद ही मामला दर्ज किया। न्याय की मांग करते हुए कहा कि जिस किसी ने भी लड़की के साथ यह गलत काम किया है, उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिटी पुलिस फरीदकोट ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची की मां उसी निजी स्कूल में सफाई सेविका के तौर पर काम करती है और स्कूल परिसर में ही रहती है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को स्कूल से लौटने के बाद बच्ची की तबीयत अचानक काफी खराब हो गई। इसके बाद परिजन मासूम को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। मामले को लेकर डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां के बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे स्थिति और अधिक स्पष्ट हो सकेगी। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस हरकत में स्कूल का ही कोई बच्चा शामिल है या कोई अन्य व्यक्ति। पुलिस की विशेष टीम स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को गहनता से खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पंचायत चुनाव में 2 गुटों में झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें वीडियो

जयपुरः राजस्थान के 16 जिलों में पहले चरण के...

हरियाणा में युवाओं को मिलेगा बेहतर रोजगार और शानदार पैकेज – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा में कौशल विकास और युवाओं को रोजगार...

महिलाओं में जमकर चले लाठी-डंडे, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

हापुड़ः जिले के कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर इलाके के मोहल्ला दरगाह...

एशियन पैरा गेम्स में हरियाणा का ऐतिहासिक प्रदर्शन

चंडीगढ़: जापान में 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक...

एग्री मशीनरी पोर्टल 25 अक्तूूबर से पुनः होगा सक्रिय, किसान 29 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

शिमला: कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कृषि अभियांत्रिकी के अंतर्गत प्रदेश में कृषि के...

पंचायत चुनाव में 2 गुटों में झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें वीडियो

जयपुरः राजस्थान के 16 जिलों में पहले चरण के तहत 3314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंचों के चुनाव के...

हरियाणा में युवाओं को मिलेगा बेहतर रोजगार और शानदार पैकेज – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा में कौशल विकास और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा...

महिलाओं में जमकर चले लाठी-डंडे, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

हापुड़ः जिले के कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर इलाके के मोहल्ला दरगाह शरीफ में बच्चों के खेलने को लेकर 2 पक्षों की...