.
FaridkotPunjab News: 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत

Punjab News: 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदकोटः जिले में जैतो के गांव सेढ़ा सिंह वाला के पास देर रात 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटन में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान बब्बू सिंह (37) पुत्र राजिंदर सिंह और रमनदीप सिंह (24) पुत्र सीरा सिंह, दोनों निवासी सेढ़ा सिंह वाला के रूप में हुई है। वहीं घायल युवकों अर्शदीप सिंह (26) पुत्र दर्शन सिंह निवासी सेढ़ा सिंह वाला और अर्शदीप सिंह (30) पुत्र हरभजन सिंह निवासी संगतपुरा को इलाज के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना के बाद थाना जैतो की पुलिस जांच कर रही है। यह हादसा गांव दल सिंह वाला की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर सरपंच बिट्टू के घर के नजदीक हुआ। जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर दो युवक गांव सेढ़ा सिंह वाला से जैतो की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक जैतो से सेढ़ा सिंह वाला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी जैतो के सदस्य मीता सिंह मीता, गोरा औलख, ललित शर्मा राजू और राहुल बांसल एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों और मृतकों को जैतो के सरकारी सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों में एक अर्शदीप सिंह मूलरूप से संगतपुरा का निवासी है और इन दिनों अपने ननिहाल गांव सेढ़ा सिंह वाला में रह रहा था। हादसे की सूचना डीएसपी इकबाल सिंह समेत थाना जैतो पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

LPU और Chitkara University बवाल को लेकर महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में...

Punjab News: शिरोमणी अकाली दल नेता पर हुआ हमला, देखें वीडियो

फगवाड़ा/राजेश कुमार: यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सुखदीप सिंह वालिया...

LPU बवाल को लेकर MLA बावा हैनरी और परगट सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से...

Punjab News: कांग्रेस नेताओं ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा, सरबत के भलाई की अरदास, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, अमृतसर और...

LPU और Chitkara University बवाल को लेकर महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा और पटियाल में चितकारा यूनिवर्सिटी में हुए हंगामे के...

Punjab News: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के श्री दरबार साहिब में आगमन पर दिखाए खालिस्तानी झंडे, देखें वीडियो

अमृतसरः भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। अपनी यात्रा के...

Punjab News: शिरोमणी अकाली दल नेता पर हुआ हमला, देखें वीडियो

फगवाड़ा/राजेश कुमार: यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सुखदीप सिंह वालिया और प्रदीप सिंह पर कथित जानलेवा हमला किए जाने का...

LPU बवाल को लेकर MLA बावा हैनरी और परगट सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर स्टूडेंट के प्रदर्शन को लेकर...