AdvertisementPunjab Government
FaridkotPunjab News: 6 वर्षीय बच्चे का शव बरामद, तार से बंधे मिले...

Punjab News: 6 वर्षीय बच्चे का शव बरामद, तार से बंधे मिले हाथ-पांव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदकोटः थाना सदर के गांव टहिणा के पास रजवाहे में करीब 6 वर्षीय अज्ञात बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे के हाथ-पैर बारीक लोहे की तार से बंधे हुए थे। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गांव के चौकीदार जगसीर सिंह ने रजवाहे के पुल के पास बच्चे का शव फंसा देख थाना सदर पुलिस को सूचना दी। सब-इंस्पेक्टर सतपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सहारा सोसायटी के कार्यकर्ताओं की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक बच्चे ने खाकी रंग की टी-शर्ट, काले रंग की हाफ पैंट और पैरों में सैंडल पहन रखे थे।

बच्चे के हाथ-पैर तार से बंधे मिले। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि बच्चे की हत्या के बाद शव को रजवाहे में फेंका गया। पुलिस ने शव को पहचान के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जांच अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि चौकीदार के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से भी बच्चे के संबंध में जानकारी जुटा रही है। बच्चे की पहचान होने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

फॉर्मा कंपनी में बॉयलर फटा, 5 की मौत, 10 लोग गंभीर घायल, देखें वीडियो

तिरुपतिः आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्री सिटी की...

CNG फिलिंग स्टेशन पर हुआ धमाका, सिलेंडर की हुए 2 टुकड़े, देखें वीडियो

करजनः गुजरात के करजन शहर में सीएनजी फिलिंग स्टेशन...

Asian Games 2026 : भारत ने पाकिस्तान को दिया इतने रन का लक्ष्य, Tilak और Abhishek ने जड़ा अर्धशतक

निशिनः भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026...

भरभराकर गिरी बालकनी, 3 गाड़ियां हुई डैमेज, फैली दहशत, देखें वीडियो

गाजियाबाद: वैशाली सेक्टर-4 स्थित देविका अपार्टमेंट में टॉप फ्लोर...

जंतर-मंतर पर आज फिर जुटेंगे प्रदर्शनकारी, CEC के इस्तीफे की मांग पर सियासत गरमाई, सुरक्षा बढ़ी

नई दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...

फॉर्मा कंपनी में बॉयलर फटा, 5 की मौत, 10 लोग गंभीर घायल, देखें वीडियो

तिरुपतिः आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्री सिटी की एक फॉर्मा कंपनी में बॉयलर फट जाने का मामला सामने...

CNG फिलिंग स्टेशन पर हुआ धमाका, सिलेंडर की हुए 2 टुकड़े, देखें वीडियो

करजनः गुजरात के करजन शहर में सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर अचानक धमाका हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सीएनजी...

Asian Games 2026 : भारत ने पाकिस्तान को दिया इतने रन का लक्ष्य, Tilak और Abhishek ने जड़ा अर्धशतक

निशिनः भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल खेला जा रहा। दोनों...

भरभराकर गिरी बालकनी, 3 गाड़ियां हुई डैमेज, फैली दहशत, देखें वीडियो

गाजियाबाद: वैशाली सेक्टर-4 स्थित देविका अपार्टमेंट में टॉप फ्लोर से छज्जा गिरने से 12वीं से लेकर 10वीं मंजिल तक...