Hocky Champion Trophy 2026
Nationalइस राज्य के कैबिनेट का बड़ा फैसला- दूध की कीमतों में 8...

इस राज्य के कैबिनेट का बड़ा फैसला- दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी को दी मंजूरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरु: कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। ये नए रेट एक नवंबर से लागू होंगे। कर्नाटक के मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने बताया कि इस बढ़ोतरी के बाद 8 में से सात रुपये सीधे डेरी किसानों के खाते में जाएंगे। एक रुपये कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के खाते में जाएगा। वहीं, दूध की कीमतों में इस ताजा बढ़ोतरी के बाद नंदिनी के टोन्ड दूध की कीमत 46 रुपये से बढ़कर 54 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

मीटिंग खत्म होने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कर्नाटक के मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने बताया कि 8 रुपये की इस बढ़ोतरी में से 7 रुपये डेयरी किसानों को दिए जाएंगे और 1 रुपया दूध यूनियनों को मिलेगा।

राज्य के दूध यूनियनों ने कीमतों में बदलाव की मांग की थी। उन्होंने इसके पीछे पशुओं के आहार, चारे, दवाओं, परिवहन और दूध की प्लास्टिक पैकेजिंग की बढ़ती लागत के साथ ही, सूखे के कारण चारे की कमी का हवाला दिया था।

आपको बताते चलें कि कर्नाटक कैबिनेट ने 6 अक्टूबर को ही दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी थी। लेकिन विधान परिषद चुनावों के कारण लागू आदर्श आचार संहिता की वजह से इसकी घोषणा में देरी से की गई है।

मीडिया को जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि राज्य के लगभग 10 लाख किसान परिवार अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए डेयरी फार्मिंग पर निर्भर हैं। इनमें से कई परिवार घर के खर्च और चिकित्सा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए डेयरी से होने वाली कमाई पर निर्भर रहते हैं। जिस वजह से ये फैसला लिया गया है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

गन्ने का भाव बढ़ाने पर कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

30 अक्तूबर को एशियन और पैरा एशियन खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एशियाई और...

Punjab News: बसपा पार्षद अमनदीप कौर AAP में हुईं शामिल

सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने पार्टी में करवाया...

Punjab News: महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना, देखें वीडियो

पठानकोट: सुहागिन महिलाओं के प्रमुख त्योहार करवा चौथ को...

गन्ने का भाव बढ़ाने पर कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों के हित...

30 अक्तूबर को एशियन और पैरा एशियन खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एशियाई और पैरा एशियाई खिलाडिय़ों के सम्मान में आयोजित हाने वाले राज्य...

Punjab News: बसपा पार्षद अमनदीप कौर AAP में हुईं शामिल

सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने पार्टी में करवाया शामिल, बोले-पार्टी में मिलेगा पूरा मान-सम्मान फगवाड़ाः विधानसभा क्षेत्र में आम...

हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़: कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह...