AdvertisementPunjab Government
Unaउप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ओएसडी विक्रांत सिंह ठाकुर की माता के...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ओएसडी विक्रांत सिंह ठाकुर की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अंतिम यात्रा में शामिल होकर आशा रानी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को स्वर्गधाम ऊना में विक्रांत सिंह ठाकुर की माता आशा रानी  के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विक्रांत सिंह ठाकुर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के ओएसडी हैं। उनकी माता आशा रानी का 75 वर्ष की आयु में लंबे समय से बीमार रहने के बाद 11 अक्तूबर को निधन हो गया था। उप मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

आशा की अंतिम यात्रा में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी रणजीत राणा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली संदीप अग्निहोत्री, प्रधान ग्राम पंचायत कांगड़ विनोद कुमार बिट्टू, उपायुक्त ऊना जतिन लाल सहित अनेक राजनीतिक एवं प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 2 किलो हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष...

Punjab News: मोमोज की रेहड़ी पर हुए विवाद में चाकू से हमला कर युवक की हत्या, देखें वीडियो

फाजिल्काः जिले में मोमोज़ खाने को लेकर हुआ मामूली...

Jalandhar News: विवादों में घिरी पटाखा मार्केट, पंप संचालक व सरपंच ने जताया विरोध, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में दिवाली के त्योहार से पहले पठानकोट...

 महाविद्यालय बंगाणा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस

होमगार्ड के जवानों ने विद्यार्थियों को दिए आपदा प्रबंधन...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में नवरात्रि पर गरबा की धूम, विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां

ऊना,सुशील पंडित: जिला मुख्यालय स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में मंगलवार...

Punjab News: 2 किलो हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान पुलिस पार्टी ने चेकिंग के दौरान दो शातिर नशा...

Punjab News: मोमोज की रेहड़ी पर हुए विवाद में चाकू से हमला कर युवक की हत्या, देखें वीडियो

फाजिल्काः जिले में मोमोज़ खाने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। जहां गांव में...

Jalandhar News: विवादों में घिरी पटाखा मार्केट, पंप संचालक व सरपंच ने जताया विरोध, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में दिवाली के त्योहार से पहले पठानकोट रोड पर स्थित गांव राओवाली में लगने वाली अस्थाई पटाखा...

 महाविद्यालय बंगाणा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस

होमगार्ड के जवानों ने विद्यार्थियों को दिए आपदा प्रबंधन एवं बचाव के व्यावहारिक  ऊना,सुशील पंडित: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत...