ड्राइवर की टूटी दोनों टांगें
मानसाः नेशनल हाईवे पर आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे स्कूल बस और पीआरटीसी बस की टक्कर हो गई। इस दौरान स्कूल बस में सवार 10 से 15 बजे घायल हो गए। इस घटना में बच्चों में चीख पुकार मच गई। वहीं हादसे में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा स्कूल बस ड्राइवर की दोनों टांगें टूट गई। सभी घायलों को सरकारी अस्पातल में भर्ती कराया गया है।
जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल बरेटा पुलिस इस मामले की अब जांच कर रही है। यह स्कूल बस हौली हार्ट पब्लिक स्कूल, किशनगढ़ की बताई जा रही है। PRTC बस के ड्राइवर ने बताया कि वह मानसा से जाखल जा रहा था।
अचानक बस के आगे एक बाइक सवार आ गया, जिसके कान पर फोन लगा हुआ था। बाइक सवार के सामने आने पर उनसे बस के ब्रेक लगाए। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूल बस पीआरटीसी बस से टकरा गई। इस टक्कर से स्कूल वैन में सवार बच्चे घायल हो गए। स्कूल वैन के ड्राइवर की दोनों टांगें टूट गई हैं। एक छोटी बच्ची को भी ज्यादा चोटें आई हैं। बरेटा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।