मानसाः परमिंदर सिंह झोटा का आज गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। इस मामले को लेकर एसएसपी ने अस्पताल में परिजनों से 24 घंटे में दोषियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। वहीं दूसरी ओर सीएम भगवंत मान ने मामले को लेकर हाई लैवल मीटिंग बुलाई है, जिसमें सीएम मान जल्द सभी जिलों के SSPs और DCs के साथ मीटिंग करेंगे।
वहीं अस्पताल में समर्थकों द्वारा शव ले जाने की कोशिश की गई। जिसके बाद वहां पर पुलिस को पास देखकर समर्थकों में रोष पाया गया। इस दौरान अस्पताल के बाहर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। हालांकि पुलिस द्वारा समर्थकों को रोक लिया गया है। वहीं परमिंदर झोटा के पिता ने कमेटी बनाने और इंसाफ की मांग को लेकर ऐलान किया है।
परविंदर झोटा की हत्या के बाद सिविल अस्पताल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। परिवार के समर्थन में आए नेताओं और संगठनों की ओर से परविंदर की लाश को साथ ले जाने की जिद की गई। पुलिस का विरोध करने पर सिविल अस्पताल के मोर्चरी एरिया का गेट और दरवाजे तक तोड़ दिए गए। बाद दोपहर डीआईजी बठिंडा हरजीत सिंह, एसएसपी वैभव चौधरी के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे हैं।
बता दें कि परमिंदर सिंह झोटा नशे के खिलाफ अपनी सक्रियता को लेकर चर्चा में रहते थे। वारदात के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। मेडिकल स्टोर के मालिक अश्विनी कुमार पर गोली चलाने का आरोप है। हत्या के पीछे की वजह क्या रही, इसे लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस जांच में घटना से जुड़े तथ्यों, हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाना अहम होगा।
