Hocky Champion Trophy 2026
MansaPunjab News: दलजीत सिंह मौत मामलाः अंतिम संस्कार से पहले भारी पुलिस...

Punjab News: दलजीत सिंह मौत मामलाः अंतिम संस्कार से पहले भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मानसाः गांव भम्मे कलां में मृतक दलजीत सिंह की मौत मामले में दोपहर 2 बजे दलजीत सिंह का पार्थिव शरीर गांव भम्मे कलां पहुंच सकता है, जिसके बाद अंतिस संस्कार होगा, जिससे पहले भारी पुलिस फोर्स तैनात हो गई है।

अंतिम संस्कार में सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंतिम संस्कार के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी राजनीतिक नेता को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अदालत के आदेशों के बाद सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। दलजीत का पार्थिव शरीर जल्द ही भम्मे कलां गांव पहुंचने की उम्मीद है। गांव के श्मशानघाट पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आपको बता दें दलजीत सिंह की परिवार को आशंका है कि उसकी मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। इस बीच मृतक के परिजनों ने शव को सिरसा-मानसा रोड पर रखकर प्रदर्शन शुरू किया था। वहीं मानसा पुलिस ने अब प्रदर्शनकारियों से शव को अपने कब्जे में ले लिया और उन्हें हिरासत में भी लिया है।

परिजनों के मुताबिक दलजीत सिंह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वह परिवार में अकेला कमाने वाला था। परिवार ने बताया कि दलजीत पिछले कुछ समय से नशे का आदी हो गया था। परिजनों का आरोप है कि वह मंगलवार सुबह मानसा गया था, जहां से नशा खरीदकर लाया था, जिसके बाद उसका शव रमानंदी के पास खेतों में मिला था।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सरपंच के बेटे के कत्ल केस में 2 शूटर समेत 3 गिरफ्तार, हुआ खुलासा, देखें वीडियो

अमृतसरः देहात पुलिस ने चाटीविंड और मेहता इलाके में...

Jalandhar News: कलाकार और गायक BN Sharma, Cheema, Mankirt Aulakh और Happy Raikoti का आया बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: स्पीड रिकॉर्ड के संचालक दिनेश औलख के...

अमेरिका मिडटर्म चुनावों में जीती UP की बेटी सबा हैदर, US में बढ़ाया परिवार का मान

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली...

Jalandhar News: त्योहारी सीजनः फायर बिग्रेड ने बाजारों में की मॉक ड्रिल, देखें वीडियो

जालंधरः त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, जिससे बाजारों...

Punjab News: सरपंच के बेटे के कत्ल केस में 2 शूटर समेत 3 गिरफ्तार, हुआ खुलासा, देखें वीडियो

अमृतसरः देहात पुलिस ने चाटीविंड और मेहता इलाके में हुई गोलीबारी की घटनाओं से जुड़े ऑपरेशन में 3 आरोपियों...

Jalandhar News: कलाकार और गायक BN Sharma, Cheema, Mankirt Aulakh और Happy Raikoti का आया बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: स्पीड रिकॉर्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित की रविवार अल सुबह सड़क हादसे में मौत...

Jalandhar News: कलाकार और गायक गुरप्रीत घुग्गी, जगजीत संधू, रोशन प्रिंस, मोहम्मद सद्दीक का आया बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: स्पीड रिकॉर्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित की रविवार अल सुबह सड़क हादसे में मौत...

अमेरिका मिडटर्म चुनावों में जीती UP की बेटी सबा हैदर, US में बढ़ाया परिवार का मान

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली सबा हैदर ने अमेरिका में बड़ी चुनावी जीत हासिल कर...