जालंधर, ENS: स्पीड रिकॉर्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित की रविवार अल सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आज बाथ कैसल में दिवित की अंतिम अरदास दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक रखी गई। जहां पंजाबी इंडस्ट्री के कई कलाकार परिवार के साथ दुख सांझा करने पहुंचे। अभिनेता बीएन शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह काफी दुखद घटना है। ऐसे में वह परिवार को हौंसला ही दे सकते है। बीएन शर्मा ने कहा कि इससे पहले गायक राजवीर जवंदा की मौत हो गई थी। हालांकि इन हादसों के बाद भले ही मुआवजे मिले, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं है। इस दौरान सरकार से सड़क हादसों को लेकर कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए और कानून बनाएं जाने चाहिए। वहीं युवाओं से हेलमेट पहनने की अपील की।
युवाओं से कहा कि ऐसे हादसों में मां-बाप जीते जी मर जाते है। युवा इंसान की कीमत को समझें। बीएन शर्मा ने कहा कि दिनेश से मिलने के दौरान उनके पास कोई शब्द नहीं रहे। गायक सरबजीत चीमा ने कहा कि यह सबसे दुखद घटना है। ऐसे में उनके पास कोई शब्द नहीं है। चीमा ने कहा कि जब तक परिवार की जिंदगी है तब तक यह दुख परिवार के साथ रहेंगा। दिवित काफी हौनहार बच्चा था। हमारा बच्चा दुनियां में शायद इतने ही सांसे लेकर आया था।
गायक मनकीरत औलख ने कहाकि कभी ना पूरा होने वाला घाटा है। औलख ने भगवान से प्रार्थना की वह बच्चे की पवित्र आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। दिनेश से बात हुई तो पता चला कि बड़ा बेटा कनाडा के टोरंटों में रहता है और उसे दुनियां के बारे में कुछ नहीं पता। वह पढ़ाई में व्यस्त रहता है। ऐसे में छोटा बेटे दिवित को गायकी का काफी शौंक था। इस दौरान उसने अपनी कंपनी में 2 लड़कों को साइन भी किया था। औलख ने कहा कि स्पीड रिकॉर्ड से उन्होंने शुरुआत की थी। इस दौरान कई दिग्गज कलाकार भी इस कंपनी से गाने गा चुके है। लेकिन अब नजर लग गई और दिवित दुनियां से चला गया।
हैप्पी रॉयकोटी ने कहा कि उनके पास दुखद घटना में कोई शब्द नहीं है। हैप्पी ने कहा कि उनकी दिनेश भाई के अक्सर बात होती थी। लेकिन आज यह ऐसी घटना है कि इस घटना में वह दिनेश भाई को टूटता देखकर उन्हें फेस करना भी मुश्किल लग रहा है। हैप्पी ने कहा कि वह दिनेश भाई को क्या सतावना दें, उन्हें खुद कुछ समझ नहीं आ रहा।
आज परिवार के साथ दुख सांझा करने गायक प्रीत हरपाल, हार्बी संघा, मनकीरत औलख, बीएन शर्मा, निंजा, रोशन प्रिंस, गुरप्रीत घुग्गी, मनकीरत औलख, बीएन शर्मा, परवेज आलम, इंद्रजीत निक्कू, अभिनेता शविंदर माहल, अभिनेता देव खरोद, माही शर्मा सहित, मोहम्ममद सद्दीक, राणा रणबीर, अभिनेता भोला, केएस मक्खन, जैजी बी, आर नेत, हैप्पी रॉयकोटी, करमजीत अनमोल, सचिन अहुजा, सुदेश कुमारी, अमरिंदर गिल, परवेज आलम, सरबजीत चीमा, राज जुझार, गुरलेज अख्तर सरदूल सिंकदर की पत्नी अमन नूरी, अभिनेता देव खरोद, माही शर्मा सहित, मोहम्ममद सद्दीक, राणा रणबीर, अभिनेता जगजीत संधू उर्फ भोला, हरियाणा के नेता दिगविजय चौटाला, प्रीत हरपाल, देबी मखसूसपुरी और अनमोल गगन मान, कुलदीप मानक के बेटे सहित अन्य कलाकार अंतिम अरदास में पहुंचे।
