Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: कलाकार और गायक गुरप्रीत घुग्गी, जगजीत संधू, रोशन प्रिंस, मोहम्मद...

Jalandhar News: कलाकार और गायक गुरप्रीत घुग्गी, जगजीत संधू, रोशन प्रिंस, मोहम्मद सद्दीक का आया बयान, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: स्पीड रिकॉर्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित की रविवार अल सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 3 तारीख को मॉडल टाउन शमशानघाट में दिवित को पिता दिनेश औलख ने मुखाग्नि दी थी। आज बाथ कैसल में दिवित की अंतिम अरदास दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक रखी गई। जहां पंजाबी इंडस्ट्री के कई कलाकार परिवार के साथ दुख सांझा करने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि रस्म रिवाज जो बने हैं वह पूरे होते जाएंगे लेकिन परिवार को यह घाटा कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि परिवार को ये जख्म कभी भी नहीं भरे जाएंगे। जिसके साथ बीतती है उसे ही दर्द का पता होता है, वह तो शोक सभा में पहुंचकर दर्द को महसूस कर सकते है। साथ ही उन्होंने भगवान से परिवार के प्रति प्रार्थना की।

अभिनेता राणा रणबीर ने कहा कि भले गुरबाणी में गुरु महाराज हमें सबकुछ सिखा गए। लेकिन मौत के बारे में जरूर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहाकि जब इस तरह से हादसे होते है और कीमती जान चली जाती है, जोकि दुखद घटना है। रणबीर ने कहा कि परिवार का बच्चा जब दुनियां से जाता है तो परिवार पूरी तरह से टूट जाता है। हमें पता नहीं कब किसी के साथ क्या हो जाए। ऐसे में दिन में अचानक अंधेरा हो जाता है तो रोशनी सिर्फ हिम्मत बनती है।

लेकिन हिम्मत एक दम से नहीं आ जाती है। जिस तन लागे सोही तन जाने। बच्चे के जवान होने पर मां-बाप ने उसके लिए कई सपने संजोए होते है। उन्होंने कहा कि कुदरत काफी बलवान है और इस दुख में निकलने के लिए हिम्मत चाहिए। इस दौरान मेयर सहित प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि सिर्फ चालान काटने के लिए प्रशासन का काम नहीं होता, बल्कि कीमती जानों की बचाना भी जरूरी है और गलत ड्राइविंग करने वालों को समझाना जरूरी है।

अभिनेता जगजीत संधू ने कहा कि परिवार की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। ऐसे में लोगों से सड़क पर ध्यान से चलने की अपील की है। उन्होंने कहाकि ट्रैफिक नियमों को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। ऐसे में रोड सेफ्टी के बारे में जो लोग ज्यादा कहते है वह रेड लाइट क्रॉस करके निकलते है। युवाओं से जवानी में ध्यान से गाड़ी चलाने की अपील की गई।

गायक व सासंद मोहम्मद सद्दीक ने कहा कि फूल खिलने से पहले ही फूल मुरझा जाना दुखद घटना है। आज पंजाबी इंडस्ट्री को काफी बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि इंसान की सुविधा के लिए जो चीजें बनी है, वहीं मौत का कारण बन रही है। रोजाना भारी मात्रा में सड़क हादसे हो रहे है, लोगों की कीमतीं जानें जा रहे है, इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

गायक रोशन प्रिंस ने कहाकि उनके पास दुखद घड़ी में कोई शब्द नहीं है। फूल जितने बच्चे का दुनियां से चले जाना दुखद घटना है। उन्होंने छोटे होते दिवित को देखा था। अब पता चला कि दिवित ने एक कंपनी को चलाना शुरू किया था, लेकिन अचानक हादसे में उसका चले जाना दुखद हादसा है।

गायक इंद्रजीत निक्कू ने कहा कि यह दुख बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में राजवीर जवंदा, जसविंदर भल्ला सहित कई कलाकार दुनियां से चले गए। उन्होंने कहा कि आज सभी ने परिवार से दुख सांझा करके चले जाएंगे, लेकिन परिवार को बाद में दुख का अहसास काफी ज्यादा होगा। निक्कू ने दिवित के साथ बिताए पलों को याद किया और कहा कि अब बातें ही रही गई है।

सचिन अहूजा ने कहा कि जिंदगी का सबसे बड़ा यह दुखांत है। जवान बच्चे का दुनियां से चले जाना, इससे बड़ा कोई दुख नहीं हो सकता। इस दुखद में मां-बाप का जीते जी मरण हो जाता है। यह जख्म कभी ना भरने वाला है। दिनेश औलख उनके भाई है और परमात्मा से अरदास करते है कि परिवार को भगवान हिम्मत प्रदान करें और दुख सहने की शक्ति दें।

बता दें कि आज औलख परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए निंजा, रोशन प्रिंस, गुरप्रीत घुग्गी, मनकीरत औलख, बीएन शर्मा, परवेज आलम, इंद्रजीत निक्कू, अभिनेता शविंदर माहल, अभिनेता देव खरोद, माही शर्मा सहित, मोहम्ममद सद्दीक, राणा रणबीर, अभिनेता भोला, केएस मक्खन, जैजी बी, आर नेत, हैप्पी रॉयकोटी, करमजीत अनमोल, सचिन अहुजा, सुदेश कुमारी, अमरिंदर गिल, परवेज आलम, सरबजीत चीमा, राज जुझार, गुरलेज अख्तर सरदूल सिंकदर की पत्नी अमन नूरी, अभिनेता देव खरोद, माही शर्मा सहित, मोहम्ममद सद्दीक, राणा रणबीर, अभिनेता जगजीत संधू उर्फ भोला, हरियाणा के नेता दिगविजय चौटाला, प्रीत हरपाल, देबी मखसूसपुरी और अनमोल गगन मान, कुलदीप मानक के बेटे सहित अन्य कलाकार अंतिम अरदास में पहुंचे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: अब 2027 के ‘Junior Hockey World Cup’ की मेजबानी पर टिकी नजरें, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: खेल भावना और बेहतरीन आयोजन का जश्न...

दीपावली के मौके पर CM Sukhu ने श्रमिकों को दी बड़ी सौगात

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देश पर...

Jalandhar News: नहर के पास लोहे की रॉड से भरा पलटा ट्रक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में गांव खैरा भट्टियां नहर के...

CM Saini ने ग्रामीण चौकीदारों को दिया दिवाली का तोहफा, बढ़ाया मासिक मानदेय

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धनतेरस...

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए 2 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़: सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए हर वर्ष...

Jalandhar News: अब 2027 के ‘Junior Hockey World Cup’ की मेजबानी पर टिकी नजरें, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: खेल भावना और बेहतरीन आयोजन का जश्न मनाते हुए हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली ने डिप्टी...

दीपावली के मौके पर CM Sukhu ने श्रमिकों को दी बड़ी सौगात

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देश पर श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए...

Jalandhar News: नहर के पास लोहे की रॉड से भरा पलटा ट्रक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में गांव खैरा भट्टियां नहर के पास उस समय हादसा हो गया जब लोहे की छड़ों...

CM Saini ने ग्रामीण चौकीदारों को दिया दिवाली का तोहफा, बढ़ाया मासिक मानदेय

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धनतेरस और दीपावली के अवसर पर प्रदेश के ग्रामीण चौकीदारों को...