Hocky Champion Trophy 2026
MansaPunjab News: दलजीत सिंह मौत मामलाः PGI में पोस्टमार्टम, दोपहर 2 बजे...

Punjab News: दलजीत सिंह मौत मामलाः PGI में पोस्टमार्टम, दोपहर 2 बजे हो सकता अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मानसाः गांव भम्मे कलां में मृतक दलजीत सिंह की मौत मामले में परिवार ने मीडिया से बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया है। मृतक दलजीत सिंह के पिता भी इस समय घर के अंदर ही मौजूद हैं। परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10 बजे चंडीगढ़ पीजीआई में दलजीत सिंह का पोस्टमार्टम शुरू होना था। परिवार के अनुसार अगर सुबह 11 बजे तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तो चंडीगढ़ से रवाना होने के बाद करीब दोपहर 2 बजे तक दलजीत सिंह का पार्थिव शरीर गांव भम्मे कलां पहुंच सकता है।

वहीं दोपहर करीब 2 बजे दलजीत सिंह का अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल सभी की निगाहें पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने और पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने पर टिकी हुई हैं। इस दौरान घर में लोग अफसोस करने के लिए पहुंच रहे है।

आपको बता दें दलजीत सिंह की परिवार को आशंका है कि उसकी मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। इस बीच मृतक के परिजनों ने शव को सिरसा-मानसा रोड पर रखकर प्रदर्शन शुरू किया था। वहीं मानसा पुलिस ने अब प्रदर्शनकारियों से शव को अपने कब्जे में ले लिया और उन्हें हिरासत में भी लिया है।

परिजनों के मुताबिक दलजीत सिंह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वह परिवार में अकेला कमाने वाला था। परिवार ने बताया कि दलजीत पिछले कुछ समय से नशे का आदी हो गया था। परिजनों का आरोप है कि वह मंगलवार सुबह मानसा गया था, जहां से नशा खरीदकर लाया था, जिसके बाद उसका शव रमानंदी के पास खेतों में मिला था।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

पटाखों के गोदाम में धमाका, दो लोगों की मौत, देखें वीडियो

नागौरः राजस्थान के नागौर के बड़ली में पटाखों के...

Punjab News: समाजसेवी दुर्गेश सिंह अपने साथियों के साथ एक नूर वारिस पंजाब पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आज राम नगर के...

स्टाम्प शुल्क में बेतहाशा बढ़ोतरी जनता की जेब पर सीधा हमला, सरकार तत्काल फैसला वापस ले: पंकज सहोड़

शपथपत्र का शुल्क पांच गुना, पैतृक संपत्ति के बंटवारे और हक-त्याग विलेख पर भी बढ़ा आर्थिक बोझ ऊना। हिमाचल...

Jalandhar News: दिवित की अंतिम अरदास में शामिल हुए Jazzy B, Amrinder Gill, R Nait, Happy Raikoti सहित अन्य कलाकार, देखें Live

जालंधर, ENS: दिनेश औलख के बेटे दिवित की रविवार अल सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 3 तारीख...

Punjab News: सरकारी स्कूल में 14 लाख की लागत से आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन, देखें वीडियो

अमृतसरः लछमन सर चौक स्थित सरकारी हाई स्कूल में एक आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में...