Hocky Champion Trophy 2026
PhagwaraPunjab News: सवारी सहित बाइक सवारों ने किया ऑटो चालक पर हमला,...

Punjab News: सवारी सहित बाइक सवारों ने किया ऑटो चालक पर हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः सवारियों को छोड़कर बस स्टैंड जा रहे ऑटो चालक पर हमला हो गया। दरअसल, तीन अज्ञात युवकों द्वारा एक ऑटो चालक को घेरकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। हमले में ऑटो चालक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती करवाया गया है। जानकारी देते हुए पीड़ित सौरव ने बताया कि वह ऑटो चलाने का काम करता है।

देर रात वह बस स्टैंड से सवारी लेकर गया था, सवारी को छोड़ने के बाद जब वह वापस बस स्टैंड की तरफ जा रहा था तो रास्ते में एक युवक ने उसे गौसपुर जाने के लिए कहा। युवक ने स्थिति बताते हुए जल्द पहुंचने की बात कही जिसके चलते 200 रुपए किराया तय हुआ और वह ऑटो में बैठ गया। जब वह युवक को लेकर गौसपुर की ओर एक सुनसान स्थान पर पहुंचा तो ऑटो में बैठे युवक ने उसे ऑटो रोकने के लिए कहा।

इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य युवक भी वहां पहुंच गए इसके बाद तीनों युवकों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने हाथों में पहने कड़ों से भी उस पर वार किए जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित सौरव का कहना है कि उसकी किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं है और उसे समझ नहीं आ रहा कि युवकों ने उस पर हमला क्यों किया। घटना की सूचना फगवाड़ा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया पूरी

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार,...

भगवंत मान सरकार के पेंशनर सेवा पोर्टल ने पेंशन सेवा प्रणाली में लाई क्रांति – Harpal Cheema

चंडीगढ़: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पेंशनर सेवा...

बस स्टैंडों, तहसीलों में 100 SHG संचालित कैंटीन शुरू की जाएंगी: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: जमीनी स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और जनहितैषी...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने शुरु की कई योजनाएंः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

CM Sukhu ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र में 175 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ज़िला चम्बा...

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया पूरी

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, 01.01.2027 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के...

भगवंत मान सरकार के पेंशनर सेवा पोर्टल ने पेंशन सेवा प्रणाली में लाई क्रांति – Harpal Cheema

चंडीगढ़: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पेंशनर सेवा पोर्टल (पी.एस.पी.) के तहत कई नई डिजिटल पहलों की घोषणा...

बस स्टैंडों, तहसीलों में 100 SHG संचालित कैंटीन शुरू की जाएंगी: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: जमीनी स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और जनहितैषी शासन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भगवंत...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने शुरु की कई योजनाएंः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान समाज के सभी...