फगवाड़ाः शहर में लूटपाट और चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। इस दौरान लड़की का फोन छीनकर भागता स्नेचर को काबू कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार लड़की मोहल अस्पताल के बाहर निकली थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति लड़की से फोन छीनकर फरार हो गया। लड़की के शोर मचाने पर लोगों में मुस्तैदी दिखाते हुए स्नेचर को काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने जमकर स्नेचर की छित्तर परेड की। लड़की ने कहा कि वह अस्पताल आई हुई थी। इस दौरान जब वह अस्पताल से बाहर निकली तो मुंह ढके स्नेचर ने उससे फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गया।
बाजार में भीड़ अधिक होने के कारण शोर मचाने पर लोगों ने स्नेचर को काबू कर लिया। जहां स्नेचर से पूछताछ की गई तो वह चोरी की वारदात को नहीं मान रहा था। इस दौरान स्नेचर खुद को नेता दिलजीत राजू का रिश्तेदार बताने लगा। स्नेचर ने कहा कि बीते दिन ही उसे दिलजीत चाचा पुलिस से छुड़वाकर लेकर आया था। ऐसे में लोगों ने जब पूछा कि अगर उसने चोरी नहीं की है तो उससे बरामद हुए फोन पर उक्त लड़कियों के फोन क्यों आ रहे है। इस बारे में स्नेचर कोई जवाब नहीं दे पाया। स्नेचर ने कहा कि वह विवके गांव का रहने वाला है और शिवबाड़ी के पास उसे काबू कर लिया गया। ऐसे में जब उससे घटना स्थल से भागने के बारे में पूछा गया तो वह कहने लगा कि वह कहीं नहीं भागा था और वह दिहाड़ी लगाता है। स्नेचर कहने लगा कि उसने कोई चोरी नहीं की है।
वहीं रिक्की ने कहाकि उसके बुलेट में स्नेचर ने बाइक से टक्कर मार दी। इस दौरान पहले उसे लगा कि वह उसे मारने के लिए आया था। ऐसे में लोग शोर मचाते हुए आए तो पता लगा कि वह लड़की का फोन और बालियां छीनकर भागा था। वहीं घटना में इस्तेमाल बाइक की नंबर प्लेट पर टेप लगाई हुई थी। घटना के दौरान अन्य साथी मौके से फरार हो गए, जबकि स्नेचर को काबू कर लिया गया और उसके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया गया। वहीं महिला अमरजीत ने कहाकि पर्स में 5 हजार रुपए और पर्स मौजूद था। इस दौरान नौजवान उनका पर्स छीनकर अस्पताल के बाहर से फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने जमकर छित्तर परेड की। जिसके बाद स्नेचर को थाने में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
