गुरदासपुरः शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी और जिला परिषद के पूर्व सदस्य रवि मोहन आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सितंबर 2026 में शिरोमणि अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
आपको बता दें रवि मोहन दीनानगर क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के एक वरिष्ठ नेता रहे हैं, जहां उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी और जिला परिषद सदस्य के रूप में कार्य किया है। उन्होंने सितंबर 2026 में अकाली दल से अपना इस्तीफा दिया था। रवि मोहन का आप में शामिल होना सीमावर्ती क्षेत्र में शिरोमणि अकाली दल के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है और इससे क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के स्थानीय कैडर को और मजबूती मिलेगी।
