Hocky Champion Trophy 2026
Punjab GovtPunjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने 25,000 रिश्वत लेते ASI को किया काबू

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने 25,000 रिश्वत लेते ASI को किया काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सूबे में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दिड़बा, जिला संगरूर में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) तरसेम लाल को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम ए.एस.आई. को अनाज मंडी भवानीगढ़ के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि किसी अन्य मामले में उसे गिरफ्तार करने के लिए छापा न मारने के बदले ए.एस.आई. तरसेम लाल ने उससे 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत मांगने संबंधी हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी कर ली गई थी। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था, जिस कारण उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला के पास शिकायत दर्ज कराई। जिस पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में ए.एस.आई. तरसेम लाल को शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

CM Saini से मिली वर्ल्ड चैंपियन पहलवान मनीषा भनवाल

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मंगलवार...

Jalandhar News: दिवित औलख को Yo Yo Honey Singh ने दी अंतिम विदाई, देखें Live

बब्बू मान, चीमा, गुरप्रीत घुग्गी, लैंबर सहित कई गायक...

IGOT कर्मयोगी रैंकिंग में नंबर 1 पर रहा हरियाणा, दूसरे नंबर पर आया गुजरात

चंडीगढ़: केंद्र सरकार द्वारा जारी नवीनतम आईजीओटी कर्मयोगी रैंकिंग...

Punjab News: महिला की बालियां छीनकर भागे 2 स्नेचर, कुछ घंटों में गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में लूट की घटनाओं से आम लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। आए दिन...

CM Saini से मिली वर्ल्ड चैंपियन पहलवान मनीषा भनवाल

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मंगलवार को जींद जिले की अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं वर्ल्ड चैंपियन मनीषा...

Jalandhar News: दिवित औलख को Yo Yo Honey Singh ने दी अंतिम विदाई, देखें Live

बब्बू मान, चीमा, गुरप्रीत घुग्गी, लैंबर सहित कई गायक हुए भावुक जालंधर, ENS: दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले...

IGOT कर्मयोगी रैंकिंग में नंबर 1 पर रहा हरियाणा, दूसरे नंबर पर आया गुजरात

चंडीगढ़: केंद्र सरकार द्वारा जारी नवीनतम आईजीओटी कर्मयोगी रैंकिंग में हरियाणा ने गुजरात, कर्नाटक और पंजाब जैसे राज्यों को...