जालंधर, ENS: पुलिस लाइन के पास रविवार को हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश औलख के पुत्र दिवित औलख का आज मॉडल टाउन श्मशान घाट में कुछ देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिवित का पार्थिव शव शमशानघाट पहुंच गया है। ऐसे में दिवित के परिजन ने बताया कि दिवित के साथ उनकी एक सप्ताह पहले आखिरी बार बात हुई थी।
उस दौरान वह नए फ्लैट में जाने के लिए काफी उत्साहित था। इस दौरान परिजन द्वारा अस्पताल के खिलाफ एक्शन लेने की अपील की है, कि उन्होंने दिवित का समय पर उपचार नहीं किया। ऐसे में दिवित को अंतिम विदाई देने के लिए शमशानघाट में कई गायक शामिल हुए। वहीं अंतिम यात्रा में शामिल होने गायक गिप्पी ग्रेवाल पहुंचे। वहीं परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है।
तस्वीरों में देखा जा सकता हैकि घर से शमशानघाट की ओर यात्रा रवाना होने के दौरान भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इस दौरान कई गायक भी घर में परिवार से दुख सांझा करने पहुंचे। बता दें कि आज अल सुबह 3.30 बजे गायक जैजी बी पहुंचे। जैजी बी ने औलख के घर पहुंचने से पहले गायक जैजी बी ने भावुक पोस्ट शेयर की। पोस्ट में लिखा कि मेरा दिल टूट गया है। हमारा परिवार मेरे प्यारे भतीजे, दिवित औलख के दुखद निधन पर शोक मना रहा है। इस कठिन समय में परिवार मेरी प्राथमिकता है, इसलिए मैं वैंकूवर कैनक्स के साथ कल होने वाले ‘सेरेमोनियल पक ड्रॉप’ कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाऊंगा।
