Hocky Champion Trophy 2026
GurdaspurPunjab News: फौजी जवान पर भाई और रिश्तेदारों ने किया हमला, देखें...

Punjab News: फौजी जवान पर भाई और रिश्तेदारों ने किया हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप

गुरदासपुरः जिले के गांव सैनपुर अब्बल खैर में छुट्टी पर आए एक फौजी जवान के साथ जायदाद के विवाद को लेकर उसके ही रिश्तेदारों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम की फौजी जवान की पत्नी ने वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फौजी जवान की पत्नी का आरोप है कि उसके पति वजीर सिंह की मां, भाई, भाभी, भतीजे और कुछ अन्य रिश्तेदारों ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना में फौजी जवान को चार दिन अस्पताल में रहना पड़ा और अभी भी उसका इलाज चल रहा है।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
पत्नी का कहना है कि उन्हें अब भी अपने रिश्तेदारों से जान का खतरा बना हुआ है और वे अपने ही घर में कैद होकर रहने को मजबूर हैं। वहीं, पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और घायल फौजी जवान के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
इस संबंध में जानकारी देते हुए वजीर सिंह की पत्नी सिम्मी सैनी ने बताया कि उनके पति ने एक दुकान बनवाई हुई है, जिसकी रजिस्ट्री उनके नाम पर है। उनका आरोप है कि उनकी कृषि भूमि पर भी फौजी जवान के भाइयों ने कब्जा किया हुआ है।

सिम्मी सैनी के अनुसार संपत्ति के विवाद को सुलझाने के लिए परिवार के सदस्यों ने उनके पति को दुकान के पास बुलाया था। जैसे ही वह अपनी गाड़ी से बाहर निकले, पहले से रची गई साजिश के तहत परिवार के सदस्यों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचीं, लेकिन परिवार के सदस्यों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने पूरी घटना की वीडियो बना ली, जो उनके पास मौजूद है।

सिम्मी सैनी ने बताया कि उन्होंने अपने पति वजीर सिंह को बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया था। उनका आरोप है कि वहां विरोधियों के कहने पर डॉक्टर ने उनके पति का उचित इलाज नहीं किया। इसके बाद वह अपने पति की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें घर ले आईं, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके द्वारा खरीदी गई संपत्ति पर भी रिश्तेदारों ने अपने ताले लगा दिए हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी
वहीं, मामले की जांच कर रहे एएसआई जय सिंह ने बताया कि घायल फौजी जवान के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

KG की बच्ची से मारपीट के मामले में प्रिंसिपल सस्पेंड

पंचकूला: सरकारी स्कूल में KG की 6 साल की...

Punjab News: जमीनी विवाद के चलते किसान का कत्ल, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के राजासांसी निर्वाचन क्षेत्र में भिंडी सैदान...

द्रौपदी मुर्मु ने कुरुक्षेत्र में स्वामी श्रद्धानंद जी के जीवन, त्याग और राष्ट्रसेवा को किया नमन

चंडीगढ़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हरियाणा राज्य स्थापना दिवस...

KG की बच्ची से मारपीट के मामले में प्रिंसिपल सस्पेंड

पंचकूला: सरकारी स्कूल में KG की 6 साल की बच्ची से मारपीट के मामले में रविवार शाम को प्रिंसिपल...

जूनियर वॉलीबॉल ट्रायल में 95 खिलाड़ियों ने लिया भाग, 43 का कोचिंग कैंप के लिए चयन

14 से 16 नवंबर तक बंगाणा में आयोजित होगी राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता बददी: जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए रविवार...

Punjab News: जमीनी विवाद के चलते किसान का कत्ल, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के राजासांसी निर्वाचन क्षेत्र में भिंडी सैदान बॉर्डर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कोतली खैरा गांव...

द्रौपदी मुर्मु ने कुरुक्षेत्र में स्वामी श्रद्धानंद जी के जीवन, त्याग और राष्ट्रसेवा को किया नमन

चंडीगढ़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हरियाणा राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि विगत 60 वर्षों में...