Hocky Champion Trophy 2026
Internationalसमुद्र में जहाज पर हमला, एक नाविक की मौत; 13 सुरक्षित बचाए,...

समुद्र में जहाज पर हमला, एक नाविक की मौत; 13 सुरक्षित बचाए, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ओमानः ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर सोमवार को हमला हुआ। इस घटना में जहाज पर सवार एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

भारतीय जहाज एमएसवी अल जुसुफी ओमान के तट के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात हवाई वस्तु ने उसे निशाना बनाया। जहाज पर कुल 14 भारतीय नाविक सवार थे। हमले में घायल एक नाविक की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक की पहचान गुजरात के रहने वाले गांधार नाहिम अजीज के रूप में हुई है।

सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि जहाज पर मौजूद 13 चालक दल के सदस्य सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। ओमान के तटरक्षक बल ने उनका रेस्क्यू किया। ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। दूतावास का प्रयास है कि सुरक्षित बचाए सभी 13 भारतीय नाविकों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाए।

मंत्री ने बताया कि जहाज पर हमले के बाद सरकार की ओर से राहत और बचाव से जुड़े प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्रालय का लक्ष्य सुरक्षित बचे चालक दल के सदस्यों के साथ मृत नाविक के पार्थिव शरीर को भी जल्द भारत वापस लाना है।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के दौरान भारतीय झंडे वाले जहाजों पर हमले की घटनाएं अब तक कम रही हैं। हालांकि, इससे पहले मई में भी एक भारतीय स्वामित्व वाला जहाज ओमान के समुद्री क्षेत्र में अज्ञात हमले के बाद डूब गया था। विदेश मंत्रालय ने उस घटना की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया था।

रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से जहाजों और तेल टैंकरों पर हमलों में कम से कम 22 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पिछले महीने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर भारत बेहद चिंतित है। इस संघर्ष में 22 भारतीय नागरिकों की जान गई है, जिनमें 14 नाविक शामिल हैं। भारत ने जहाजों पर हो रहे हमलों का मुद्दा भी उठाया है और नाविकों की सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

नगर कीर्तन के दौरान हुआ हमला, 2 घायल, एक काबू, देखें वीडियो

कैलिफोर्नियाः अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सटर काउंटी में आयोजित...

राजनीति गलियारे में शोक की लहर, कांग्रेस MLA का हुआ निधन

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की रामपुर विधानसभा...

Jalandhar News: औलख के घर पहुंचे Singer Jazzy B, कहा-भतीजे के जाने से टूट गया दिल

गायक ने कनाडा में कैंसल किया प्रोग्राम जालंधर, ENS: स्पीड...

Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते रहेंगे

सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब इंटरनेशनल क्रिकेट...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में गोली चलाने वाले शूटर राजू की पुलिस कस्टडी में मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः सुधार थाने के अंतर्गत आने वाले राजोआणा गांव...

नगर कीर्तन के दौरान हुआ हमला, 2 घायल, एक काबू, देखें वीडियो

कैलिफोर्नियाः अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सटर काउंटी में आयोजित नगर कीर्तन के दौरान हिंसा की दो घटनाएं सामने आई...

राजनीति गलियारे में शोक की लहर, कांग्रेस MLA का हुआ निधन

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की रामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक नंद लाल का 72 वर्ष की...

Jalandhar News: औलख के घर पहुंचे Singer Jazzy B, कहा-भतीजे के जाने से टूट गया दिल

गायक ने कनाडा में कैंसल किया प्रोग्राम जालंधर, ENS: स्पीड रिकार्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित का शव...

Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते रहेंगे

सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं खेलेंगे। 38 साल के मैक्सवेल ने टी-20 इंटरनेशनल...