Hocky Champion Trophy 2026
Nationalबड़ा हादसाः लैंडिंग के समय आपस में टकराए 2 हेलीकॉप्टर, एक की...

बड़ा हादसाः लैंडिंग के समय आपस में टकराए 2 हेलीकॉप्टर, एक की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नेपालः माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों के मुताबिक फेरिचे में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। वहीं राहत की बात यह रही कि हेलीकॉप्टर में ब्लास्ट नहीं हुआ।

हादसा नेपाल के सोलुखुम्बू जिले के बर्फीले इलाके में हुआ। पुलिस ने एएफपी को बताया कि एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग की कोशिश के दौरान दो छोटे हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर क्रैश हो गए। हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य शख्स घायल भी हुआ है। सोलुखुम्बू जिला पुलिस के प्रभारी नवीन राजा बुढाथोकी ने बताया कि एक विदेशी नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई है और एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है।

सोशल मीडिया पर हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ लोग हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक वहां 2 हेलीकॉप्टर आ गए और दोनों आपस में टकरा गए। टकराते ही दोनों हेलीकॉप्टरों के परखच्चे उड़ गए और वे जमीन पर गिर पड़े। इससे आस-पास खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है।

बता दें कि पड़ोसी देश नेपाल में पर्यटकों, पर्वतारोहियों और लॉजिस्टिक्स को पहुंचाने के साथ-साथ इमरजेंसी के दौरान भी छोटे हेलीकॉप्टरों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि नेपाल की भौगोलिक परिस्थितियों और खराब मौसम में इन हेलीकॉप्टर्स को उड़ाना चुनौतीपूर्ण होता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: औलख के घर पहुंचे Singer Jazzy B, कहा-भतीजे के जाने से टूट गया दिल

गायक ने कनाडा में कैंसल किया प्रोग्राम जालंधर, ENS: स्पीड...

Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते रहेंगे

सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब इंटरनेशनल क्रिकेट...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में गोली चलाने वाले शूटर राजू की पुलिस कस्टडी में मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः सुधार थाने के अंतर्गत आने वाले राजोआणा गांव...

Bollywood Actor Tusshar Kapoor को मिली धमकी, इतने करोड़ की मांगी फिरौती

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी मिली है।...

Jalandhar News: औलख के घर पहुंचे Singer Jazzy B, कहा-भतीजे के जाने से टूट गया दिल

गायक ने कनाडा में कैंसल किया प्रोग्राम जालंधर, ENS: स्पीड रिकार्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित का शव...

Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते रहेंगे

सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं खेलेंगे। 38 साल के मैक्सवेल ने टी-20 इंटरनेशनल...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में गोली चलाने वाले शूटर राजू की पुलिस कस्टडी में मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः सुधार थाने के अंतर्गत आने वाले राजोआणा गांव के गुरुद्वारा साहिब में गोली चलाने वाले शूटर राज सिंह...

Bollywood Actor Tusshar Kapoor को मिली धमकी, इतने करोड़ की मांगी फिरौती

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी मिली है। जिसमें आरोपी ने 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है।...