होशियारपुरः माहिलपुर फगवाड़ा रोड पर गांव पथराला के पास भीषण हादसा हो गया। जहां कार की चपेट में आने से 73 वर्षीय एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव लक्सीहा निवासी बलविंदर सिंह अपने करीबी दोस्त बरिंदर सिंह के साथ स्कूटर पर सवार होकर अपने गांव लक्सीहां से माहिलपुर आ रहा था, जब वह गांव पथराला के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार से उसकी टक्कर हो गई।
इस हादसे के दौरान व्यक्ति सड़क पर गिर गया। जिसके बाद लोगों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बलविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया और बरिंदर सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया गया। थाना माहिलपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


