होशियारपुरः पंजाब सरकार की ओर से लोगों के लिए सरकारी दफ्तरों में होने वाली परेशानी को लगातार खत्म किया जा रहा है। इस दौरान सरकार द्वारा सरकारी कामकाज को लोगों के लिए आसान किया जा रहा है और भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब किया जा रहा है। वहीं तहसील परिसर में अधिकारियों को शायद सरकार के निर्देशों और लोगों की परेशानी की कोई परवाह नहीं है। दरअसल, तहसील में काम करवाने आए लोग परेशान दिखाई दिए। दरअसल, तहसील परिसर में अधिकतर दफ्तर खाली पड़े मिले। लोगों का कहना है कि वह इस बात का इंतजार कर रहे है कि अधिकारी कब आएंगे।
लोगों के अनुसार तहसील परिसर में ना तो मौके पर मौजूद कर्मचारी अधिकारियों के गैर हाजिर होने का कुछ बता रहे हैं। ऐसे में उनके जरूरी सरकारी दस्तावेजों से जुड़े काम में देरी होने से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। कई बार तहसील कार्यालय के कमरों में खाली कुर्सियां और जलती लाइटें अफसरों की बेपरवाही को बयां कर रही है। ऐसे में तहसील के कार्यालयों में किसी के ना आने से कोई शरारती तत्व भी सरकारी रिकॉर्ड को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि दफ्तरों में सनाटा पसरा हुआ है। जिसमें कमरा नंबर 21, 14, 22 सहित अन्य कमरे खाली दिखाई दे रहे।
वहीं वीरू नामक व्यक्ति ने बताया कि वह फौज में भर्ती होने को लेकर दस्तावेज पर तहसीलदार के हस्ताक्षर करवाने के लिए आया था। ऐसे में कर्मी से बात की गई तो कर्मी का कहना हैकि अभी इंतजार करें। नौजवान के अनुसार उसे रविवार तक दस्तावेज जरूरी चाहिए। क्योंकि उसका सोमवार को एसएससी भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट होना है। इस दौरान अन्य लोग भी परेशान हो रहे है। कर्मियों से बात की गई तो वह मीटिंग का हवाला दे रहे है। वहीं कमलेश रानी ने कहा कि उनके द्वारा 8 अक्टूबर से दस्तावेज को लेकर चक्कर काट रहे है। कर्मियों द्वारा फार्म ऑनलाइन चढ़ाए जाने का हवाला दिया गया। आज भी सुबह से वह तहसीलदार के हस्ताक्षर करने का इंतजार कर रही है, लेकिन काम नहीं हो पा रहा।

