Himachal Govtराज्यपाल ने महिलाओं सेे राजनीति में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित...

राज्यपाल ने महिलाओं सेे राजनीति में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ राजनीति एवं राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के विकास को नई दिशा देने के लिए नीति निर्धारण और नेतृत्व के विभिन्न स्तरों पर महिलाओं की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है।

राज्यपाल आज राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी), शिमला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह-2026 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व के अवसर प्रदान करना है। महिला विकास से महिला नेतृत्व में विकास की ओर बढ़ने का यह संकल्प देश की प्रगति में महिलाओं की निर्णायक भूमिका को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि बेटियां केवल विकास प्रक्रिया में सहभागी बनने तक सीमित न रहें, बल्कि देश के भविष्य को दिशा देने में भी नेतृत्व करें। उन्होंने छात्राओं से राजनीति और सार्वजनिक जीवन को राष्ट्र सेवा के महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित, सक्षम और आत्मविश्वास से परिपूर्ण महिलाओं को आगे आकर नेतृत्व की जिम्मेदारियां संभालनी चाहिए। राजनीति और प्रशासन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से निर्णय प्रक्रिया अधिक समावेशी और प्रभावी बनेगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल तकनीक, नवाचार और अनुसंधान जैसे उभरते क्षेत्रों में दक्ष बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आधुनिक ज्ञान एवं तकनीक के साथ भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों से जुड़ाव बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

राज्यपाल ने महिला शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय कन्या महाविद्यालय के योगदान की सराहना की। उन्होंने शिक्षा, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस और अन्य गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

HPIPF विधेयक-2026 पारित, प्रदेश में निवेश अनुकूल और पारदर्शी व्यवस्था के नए दौर की शुरुआत

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने आज प्रदेश में समावेशी,...

IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, मचा हड़कंप

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां,...

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं...

‘पुकार’ NGO ने कराया ड्राइंग प्रतियोगिता, प्रमाण पत्र देकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह, देखें वीडियो

कार्यक्रम में एएसपी ग़ज़लप्रीत कौर ने की विशेष रूप से शिरकत  जीरकपुर (बलटाना): नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य...

HPIPF विधेयक-2026 पारित, प्रदेश में निवेश अनुकूल और पारदर्शी व्यवस्था के नए दौर की शुरुआत

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने आज प्रदेश में समावेशी, संतुलित, सतत एवं हरित औद्योगिकीकरण को गति देने के उद्देश्य...

IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, मचा हड़कंप

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के SP सीपी नौटियाल को उनके ही...

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के सफल आयोजन से राजकीय महाविद्यालय ऊना को मिली वैश्विक पहचान

11 देशों और 19 राज्यों की रही भागीदारी ऊना: राजकीय महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान...