उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के SP सीपी नौटियाल को उनके ही ड्राइवर विनोद नेगी ने गोली मार दी है। मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने से एसपी नौटियाल गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालात नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी की पहचान विनोद नेगी के रूप में हुई है. वह SP सीपी नौटियाल का ड्राइवर है और लंबे समय से उनके साथ ही रह रहा था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक इस वारदात की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है पुलिस ने मामले की शुरूआती जांच के बाद बताया कि गोली SP के माथे के पास से होकर निकली है।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर विनोद नेगी SP से नाराज चल रहा था। मामले की जानकारी देते हुए हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि एक ड्राइवर द्वारा फायरिंग की गई है, जिसमें अधिकारी चोटिल हुए है। ड्राइवर को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया गया है।


