होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं गांव में शादी समारोह के दौरान दोनों हाथों में हथियार लेकर हवाई फायरिंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक अपने शादी समारोह के रीति-रिवाजों के बीच दोनों हाथों में हथियार पकड़कर लगातार हवा में गोलियां चलाता हुआ दिखाई दे रहा है।
यह वीडियो स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए सामने आया है, जिसके चलते इसमें गोलियों की आवाज तो सुनाई नहीं दे रही, लेकिन युवक साफ तौर पर दोनों हाथों से फायरिंग करता नजर आ रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा युवक नेता प्रितपाल सिंह है। वहीं इस मामले में प्रितपाल सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। प्रितपाल सिंह से इन आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया।
प्रितपाल सिंह का कहना है कि उसने शादी में किसी भी तरह की कोई फायरिंग नहीं की है। उसने दावा किया कि किसी शरारती तत्व ने उसकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए AI तकनीक की मदद से यह फर्जी वीडियो तैयार कर वायरल किया है। ऐसे में अब मामले को लेकर सबसे बड़ा सवाल पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिक गया है। अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस इस वीडियो की किसी फोरेंसिक लैब से निष्पक्ष जांच करवाएगी ताकि यह साफ हो सके कि वीडियो असली है या AI से बनाया गया है।


